Advertisment

Chhattisgarh News: धान की फसल में लगी आग, किसान ने कहा- टूट गई उम्मीदें, प्रशासन से मांगा सहयोग

अन्तागढ़। कोयलीबेड़ा क्षेत्र के परतापपुर थाना अंतर्गत कटगांव में एक करीब सात एकड़ में लगी धान की फसल में आग लग गई। आगजनी की इस घटना

author-image
Agnesh Parashar
Chhattisgarh News: धान की फसल में लगी आग, किसान ने कहा- टूट गई उम्मीदें, प्रशासन से मांगा सहयोग

अन्तागढ़। कोयलीबेड़ा क्षेत्र के परतापपुर थाना अंतर्गत कटगांव में एक करीब सात एकड़ में लगी धान की फसल में आग लग गई। आगजनी की इस घटना से किसान पूरी फसल जलकर खाक हो गई। इससे किसान बड़ी आर्थिक क्षति पहुंची है।

Advertisment

कटगांव में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटगांव निवासी कृषक समर सिंग पद्दा के सात एकड़ में लगी धान की फसल कटाई के लिए तैयार खड़ी थी। वहीं किसान ने कुछ फसल काटकर उसके बंडल भी बना लिए थे। लेकिन आग की वजह से अब पूरी फसल तबाह हो गई है।

शरारती तत्वों की हरकत

किसान ने बताया कि किसी शरारती तत्वों ने उसके खेत में आग लगाई है। आगजनी की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो आग बुझाने बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। गांव वालों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया। तब तक आग पूरे खेत में फैल चुकी थी।

बीजापुर : धान की फसल में लगी आग पूरी फसल जलकर हुई खाक - हिन्दुस्थान समाचार

किसान का लाखों रुपए का नुकसान

किसान समर सिंग ने बताया कि 900 के लगभग धान का बंडल बनाकर रखे थे। कुछ खेतों में कटाई बाकी थी। इसलिए सभी धान के बंडलों को एक जगह रख दिया था। किसान का कहना है कि आग लगने से उसका लाखों रुपए का नुकसान तो हुआ ही है। अब उसके पास अगली फसल की बोवनी करने के लिए पैसे की समस्या खड़ी हो गई है। साथ ही किसान को फसल से बहुत सी उम्मीदें थी। वो भी फसल जलने से टूट गई है।

Advertisment

प्रशासन से मांगा आर्थिक सहयोग

किसान का कहना है कि इस हादसे उभरने के लिए उसकी आर्थिक सहायता की जाए। इसके लिए किसान ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहयोग की मांग की है।

ये भी पढ़ें:

Sarkari Naukri: कॉमर्स ग्रेजुएट के लिए सरकारी नौकरी का सुनेहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

26th November History: आज के दिन ही मिला था भारत को अपना कानून, जानें आज की कुछ और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ

Advertisment

Uttarkashi Tunnel Rescue: ‘पापा कब आएंगे?’, सुरंग में फंसे एक श्रमिक की बेटी का सवाल, बेचैन हैं श्रमिकों के परिवारजन

PM Modi Security Breach: पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक मामले में छह और पुलिसकर्मी निलंबित

Constitution Day 2023: संविधान दिवस के दिन इंदौर से गायब हुआ संविधान का पहला पन्ना

Advertisment

कोयलीबेड़ा क्षेत्र, अन्तागढ़ न्यूज, बीजापुर न्यूज, छत्तीसगढ़ न्यूज, धान की फसल में आग अन्तागढ़, Koylibeda area, Antagarh News, Bijapur News, Chhattisgarh News, Fire in paddy crop Antagarh,

chhattisgarh news छत्तीसगढ़ न्यूज bijapur news बीजापुर न्यूज Antagarh news Fire in paddy crop Antagarh Koylibeda area अन्तागढ़ न्यूज कोयलीबेड़ा क्षेत्र धान की फसल में आग अन्तागढ़
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें