Advertisment

Chhattisgarh News: 60 कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का हाथ, स्वास्थ्य कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन, रक्षाबंधन के लिए स्पेशल ट्रेन आज से

60 से अधिक कार्यकर्ता BJP में शामिल। रक्षाबंधन के लिए आज से राखी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। स्वास्थ्य कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन है।

author-image
Preeti Dwivedi
CG News: संविदा कर्मचारियों की

रायपुर। Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज सियासी गलियारों के साथ—साथ आज जनता से जुड़ी बड़ी खबरें हैं। एक ओर जहां गरियाबंद में 60 से अधिक कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए हैं। तो वहीं रक्षाबंधन के लिए रेलवे द्वारा आज से राखी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इसके अलावा आज प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन है।

Advertisment

गरियाबंद से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जहां चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां 60 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP का दाम थाम लिया है। आपको बता दें बिन्द्रानवागढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए दरलीपारा के कांग्रेस कार्यकर्ता BJP में शामिल हो गए हैं। इस सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ मांझी ने सदस्यता दिलाई है। आपको बता दें इसमें कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के गांव से सभी कार्यकर्ता हैं।

सीएम का बिलासपुर, दुर्ग दौरा

आज छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल आज बिलासपुर और दुर्ग दौरे पर रहेंगे। बिलासपुर में आयोजित संकल्प शिविर में वे शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे बिल्हा के संकल्प शिविर में होने वाले इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:10 बजे तखतपुर विधानसभा के शिविर में शामिल होंगे। दोपहर 2:30 बजे बिलासपुर विधानसभा के शिविर में शामिल होने के बाद पाटन के कौही गांव में शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। कौही उद्वहन सिंचाई योजना का लोकार्पण सीएम करेंगे।

रक्षाबंधन पर यात्रियों को खास सुविधा

छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन (CG Raksha Bandhan Special Train)  पर यात्रियों को खास सुविधा मिली है। जिसमें आज यानि 28 अगस्त से 31 अगस्त तक रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू चलाई जाएगी। रेलवे के वैकल्पिक इंतजाम का यात्रियों को लाभ मिलेगा। हालांकि वहीं दूसरी ओर मेंटेनेंस के चलते 3 सितंबर तक कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। तीसरी रेल लाइन निर्माण और मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है।

Advertisment

स्वास्थ्य कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन आज

रायपुर में आज स्वास्थ्य कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन है। आपको बता दें 5 सूत्रीय मांगों को लेकर ये कर्मचारियों का प्रदर्शन हो रहा है। ये कर्मचारी तूता धरनास्थल में हड़ताल करेंगे। इस हड़ताल का सीधा असर स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ेगा। सभी कर्मचारी वेतन विसंगति, ग्रेड पे जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

Chhattisgarh News, Jail Bharo movement of health workers, special train for Rakshabandhan from today, CG Election 2023,CG Raksha Bandhan Special Train,  bansal news

special train for Rakshabandhan from today Jail Bharo movement of health workers chhattisgarh news cg election 2023 Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें