Advertisment

CG NEET UG 2024: छत्‍तीसगढ़ की नीट मेरिट लिस्ट जारी, कुणाल अजवानी ने किया टॉप, आप भी देख लें पूरी लिस्‍ट

Chhattisgarh NEET UG 2024 Counselling: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में

author-image
Aman jain
Chhattisgarh NEET UG 2024 Counselling

Chhattisgarh NEET UG 2024 Counselling

Chhattisgarh NEET UG 2024 Counselling: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एडमिशन के लिए मंगलवार 28 अगस्‍त को मेरिट सूची जारी कर दी है। रात 8.23 बजे जारी मेरिट सूची में न स्‍टूडेंट्स के नाम थे, ना ही नीट स्कोर था।

Advertisment

इसके बाद रात करीब 9:23 बजे स्टूडेंट के नाम वाली अपडेट सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। आपको बता दें कि प्रदेश में कुणाल अजवानी ने टॉप किया है। टॉप-10 में पिछले साल किसी छात्र ने रायपुर में एडमिशन नहीं लिया था। जबकि, पहले के वर्षों में 4 से 5 छात्र एडमिशन लेते रहे हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1828668426581053702

कुणाल अजवानी को मिला प्रथम स्‍थान

NEET UG (MBBS/BDS) 2024 छत्तीसगढ़ राज्य मेरिट सूची में प्रथम स्थान गौरव कुणाल अजवानी ने प्राप्त किया है। गौरव ने 2640 ओवरऑल रैंक के साथ राज्य में पहला स्थान प्राप्‍त किया है। कुणाल की इस सफलता ने पूरे प्रदेश में उनका और उनके परिवार का नाम रोशन कर दिया है। इसी के साथ सभी चयनित छात्रों को अब प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बाद सभी सफल डॉक्‍टर बन सकते हैं।

publive-image

पूरी लिस्‍ट यहां क्लिक करके पढ़ें

NEET-UG-202420CG20STATE20MERIT20LIST-ROUND201_compressed (1)

टॉप 10 में हैं ये नाम शामि

आपको बात दें कि मेरिट लिस्ट के टॉप 10 की बात की जाए तो पहले स्थान पर कुणाल अजवानी, दूसरे स्थान पर नैशा उबेजा, तीसरे स्थान पर मेधावीद बरलोटा, चौथे स्थान पर राजीव लोचन अग्रवाल, पांचवें नंबर पर प्रतिष्ठा दास, छठवें नंबर पर अभिषेक सतपथी, सातवें नंबर पर वेदांत सिंघानिया, आठवें नंबर पर शिव पुरी गोस्वामी, नवमें नंबर पर चंचल देवांगन, दसवें नंबर पर क्षिप्र पाटीदार के नाम हैं।

Advertisment

30 अगस्त को होगा जारी आवंटन सूची

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 30 अगस्त को आवंटन सूची जारी की जाएगी। प्रदेश में ऐसा ट्रेंड रहा है कि सबसे हाई स्कोर वाले रायपुर स्थित नेहरू मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेते हैं। इसके बाद सिम्स बिलासपुर व बाकी मेडिकल कॉलेजों का नंबर आता है। पिछले साल 6300 छात्रों ने ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कराया था।

प्रदेश में हैं इतनी सीटें

आपको बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में 10 सरकारी व 5 निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) की 2130 सीटें हैं। सिम्स में एमबीबीएस (MBBS) की 30 सीटें कम हुईं है, लेकिन नवा रायपुर व भिलाई में दो निजी कॉलेज खुलने से 250 नई सीटें मिली हैं।

इस तरह प्रदेश में चालू सत्र के लिए 220 नई सीटें मिली हैं। इससे कट ऑफ गिरने की संभावना है। हालांकि इस बार नीट स्कोर काफी हाई गया है। इसी के साथ पूरे प्रदेश में बीडीएस (BDS) की 600 सीटे हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें-छत्‍तीसगढ़ वासियों के लिए बड़ी खबर: आयुष्‍मान से इलाज की लिमिट होगी दोगुनी, सामान्‍य परिवारों को भी मिलेगा ये फायदा, जानें डिटेल

neet ug 2024 neet ug NEER UG merit list released medical students medical news medical college 2024 admission lates news in cg chhattisgarh news Chhattisgarh NEET UG 2024 Counselling chhattisgarh medical news CG news
Advertisment
चैनल से जुड़ें