Advertisment

CG Election Result 2025 Update: नगरीय निकाय में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 10 में से 10 निगमों में बैठेंगे बीजेपी के मेयर

CG Election Result 2025 Update: नगरीय निकाय में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 10 में से 10 निगमों में बैठेंगे बीजेपी के मेयर

author-image
Sanjeet Kumar
CG Election Result 2025 Update

CG Election Result 2025 Update

CG Election Result 2025 Update: छत्‍तीसगढ़ में सीएम विष्‍णुदेव का सुशासन और मोदी की गारंटी के साथ ही केंद्र सरकार के द्वारा बजट में देशभर की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। इसी का परिणाम दिल्‍ली चुनाव के बाद अब छत्‍तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भी देखने को मिला है।

Advertisment

जहां लोगों ने मोदी की गारंटी पर भी विश्‍वास (CG Election Result 2025 Update) किया है। वहीं विष्‍णुदेव साय के वादे किसानों को धान की अंतर की राशि 800 रुपए उनके खातों में प्रति क्विंटल के हिसाब से भेजने और पीएम आवास योजना शहरी की स्‍वीकृति भी दी गई थी। इतना ही नहीं केंद्रीय बजट सत्र 2025 में वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्‍लास को बड़ी राहत दी है।

12 लाख इनकम पर छूट का छत्‍तीसगढ़ में असर

जहां मिडिल क्‍लास को 12 लाख रुपए तक की इनकम में टैक्‍स (CG Election Result 2025 Update) में छूट देकर शहर की जनता के मूड को स्‍वीच किया है। वहीं विष्‍णुदेव साय सरकार की योजनाओं पर भी जनता ने विश्‍वास किया है। इसी का नतीजा है कि प्रदेशभर में नगर निगम और नगर पालिकाओं में बीजेपी की सरकार बनी है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ निकाय चुनाव परिणाम: रायपुर में एजाज ढेबर हारे, 1 लाख 30 हजार वोट से जीतीं BJP मेयर प्रत्‍याशी मीनल चौबे

Advertisment

जानें किस निगम से कौन बनेगा महापौर

रायपुर नगर निगम: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे हारीं। भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख 53 हजार 290 वोट से जीतीं।

दुर्ग नगर निगम: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू हार गईं। भाजपा महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार 67 हजार वोट से जीतीं।

कोरबा नगर निगम: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी हारीं। भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी 52 हजार वोट से जीते।

Advertisment

अंबिकापुर नगर निगम: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी अजय तिर्की हारे। भाजपा महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत 11 हजार 063 वोट से जीतीं।

बिलासपुर नगर निगम: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक हारे। भाजपा महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी 66 हजार 179 वोट से जीतीं।

राजनांदगांव नगर निगम: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी निखिल द्विवेदी हारे। भाजपा महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव

Advertisment

41 हजार वोट से जीते।

रायगढ़ नगर निगम: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जानकी काटजू हारे। भाजपा महापौर प्रत्याशी जीववर्धन चौहान 34365 वोट से जीते।

जगदलपुर नगर निगम: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू हारे। भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पांडेय 8772 वोट से जीते।

चिरमिरी नगर निगम: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी विनय जायसवाल हारे। भाजपा महापौर प्रत्याशी रामनरेश राय 4000 वोट से जीते।

धमतरी नगर निगम: भाजपा महापौर प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा 34085 वोट से जीते। यहां से कांग्रेस उम्‍मीदवार का फॉर्म निरस्‍त हो गया था। निर्दलीय प्रत्‍याशी हारे।

ये खबर भी पढ़ें: Raipur Nagariya Nikay Election Result: रायपुर नगर निगम चुनाव में 1 लाख 30 हजार वोटों से जीतीं भाजपा की मीनल चौबे

जानें दिनभर का अपडेट कहां क्‍या स्थिति रही 

CG Elections 2025 Result Live Update: छत्तीसगढ़ में हुए निकाय चुनावों के नतीजे आज 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से आना शुरू हो जाएंगे। मतगणना प्रक्रिया (CG Elections 2025 Result Live Update) में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी, जिसके बाद EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के वोटों की गिनती शुरू होगी।

मतगणना की प्रक्रिया तेजी से होने की उम्मीद है, और 11 बजे तक ज्यादातर निकायों के परिणाम घोषित होना शुरू हो जाएंगे। इस बार कुल 173 निकायों के चुनाव परिणाम आने हैं, जिनमें 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Congress bjp CG Nagar Nigam Election CG Election Result 2025 Update Cg Municipal Election Result 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें