Advertisment

Chhattisgarh Monsoon Meter: छत्‍तीसगढ़ के पांच जिलों में भारी बारिश, IMD ने प्रदेश में जारी किया ऑरेंज और यलो अलर्ट

author-image
Sanjeet Kumar
Chhattisgarh Monsoon Meter: छत्‍तीसगढ़ के पांच जिलों में भारी बारिश, IMD ने प्रदेश में जारी किया ऑरेंज और यलो अलर्ट

   हाइलाइट्स

  • 24 घंटे में होगी प्रदेश में बारिश
  • छह से ज्‍यादा जिलों में भारी वर्षा
  • साइक्‍लोन का सीजी में भी असर
Advertisment

Chhattisgarh Monsoon Meter: छत्‍तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश में अच्‍छी बारिश होना शुरू हो गई है। वहीं आईएमडी रायपुर ने भी प्रदेश की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

आज प्रदेश के कई हिस्‍सों में बादल हैं, तो कुछ हिस्‍सों में सुबह के समय में बारिश हुई है, इसके अलावा कुछ इलाकों में शाम के समय में बारिश होने की संभावना है।

IMD रायपुर ने बारिश को लेकर अलर्ट (Chhattisgarh Monsoon Meter) जारी किया है। इसमें 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होगी। इस दौरान शाम के समय में ज्‍यादा बारिश के आसार हैं।

Advertisment

मौसम विभाग ने रविवार के दिन प्रदेश के सभी जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश के छह जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

इसके तहत बिलासपुर, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर में मध्‍यम और भारी बारिश होने की संभावना है।

   इसलिए प्रदेश में भारी बारिश के संकेत

IMD Raipur Bulletin

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी ओडिशा गंगीय पश्चिम बंगाल तटों (Chhattisgarh Monsoon Meter) से सटे उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक्टिव बना हुआ है।

Advertisment

साइक्‍लोन सर्कुलेशन व औसत समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला है। यह ऊंचाई दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका है। एक साइक्‍लोन बिहार से सटे पूर्वी उप्र के ऊपर बना है।

ये समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर तक ऊंचाई में फैला है। पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के ऊपर है।

साइक्‍लोन सर्कुलेशन कम दबाव क्षेत्र के केंद्र तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर है। ये लगभग 20° के पास का कतरनी क्षेत्र अब औसत समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।

Advertisment

   प्रदेश में यहां हुई अच्‍छी बारिश

IMD Raipur Rain Fall

मौसम विभाग रायपुर (Chhattisgarh Monsoon Meter) ने जानकारी दी कि जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनडीह में सबसे अधिक 92 एमएम वर्षा हुई है।

बलोदा बाजार के सुहेला में 88 एमएम व बिलासपुर जिले के मस्तूरी में 68.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। सारंगढ़ में 60, कोरबा, बरमकेला, सिमगा में 50, सोनाखान, गिधौरी, पलारी, बिलाईगढ़ में 40 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

इसके साथ ही शनिवार को देवभोग, भाटापारा, कसडोल में 30 एमएम रायपुर, मरवाही, आरंग, भरतपुर, पेंड्रा, महासमुंद, सक्ती, रायगढ़, पिथौरा और चिरमिरी में 20 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: Career Tips For Students: इन टिप्स के जरिए अपने करिअर को दे एक नई उड़ान, लाखों में होगी सैलरी, संवर जाएगा भविष्य

   तापमान में आई गिरावट

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश (Chhattisgarh Monsoon Meter) के चलते तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। रायपुर में दिन का पारा 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।

यह सामान्‍य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं बिलासपुर में दिन का पारा 27.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 5.5 डिग्री तापमान कम था।

Advertisment

पेंड्रा में दिन का पारा 29.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अंबिकापुर में 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जगदलपुर में 28.7 डिग्री, दुर्ग 30.6, राजनांदगांव 31 डिग्री तापमान रहा।

शनिवार को सबसे अधिक पारा बलरामपुर में 35.02 डिग्री रहा। सबसे कम नारायणपुर में 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Advertisment
चैनल से जुड़ें