Advertisment

CG News: तिरंगा लेकर उल्टे चाल की पदयात्रा करते हुए भारत भम्रण पर निकला युवक

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के रहने वाला एक युवक अनोखे सफर में निकला है। तिरंगा लेकर वह उल्टी चाल करते हुए भारत भ्रमण पर निकला है।

author-image
Kalpana Madhu
CG News: तिरंगा लेकर उल्टे चाल की पदयात्रा करते हुए भारत भम्रण पर निकला युवक

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के रहने वाला एक युवक अनोखे सफर में निकला है। तिरंगा लेकर वह उल्टी चाल करते हुए भारत भ्रमण पर निकला है। जिले के डोंगरगढ़ का रहने वाला मेहुल लखानी ने लोगों को भारत के गौरवशाली इतिहास की जानकारी देने के उद्देश्य से यह यात्रा शुरू की है।

Advertisment

मेहुल जहां-जहां पहुंच रहा है वहां उसका भव्य स्वागत हो रहा है। पीठ पर एक बैग के सहारे भारत की आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज लगाएं उल्टे पैर पीछे की ओर चलता हुआ यह युवक लोगों को भारत की संस्कृति, प्रकृति और गौरवशाली इतिहास की जानकारी दे रहा है।

पहले भी कर चुके हैं यात्रा

मेहुल लखानी को मेहुल भारत यात्री(CG News) के नाम से भी जाना जाता है। इससे पहले मेहुल ने भारत की संस्कृति, प्रकृति और इतिहास को लेकर जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश से भूटान तक की यात्रा की थी।

उन्होंने साइकिल से 46 हजार किलोमीटर की यात्रा 27 महीने में तय की थी। अब वह अपनी इस पीछे की ओर चलने की अनोखी यात्रा को लेकर वह एक बार फिर भारत भ्रमण के लिए निकले हैं।

Advertisment

संबंधित खबरें :

MP Sawan Special Train: भोपाल के RKMP से चलेगी सावन स्पेशल ट्रेन, IRCTC की ‘भारत गौरव’ पर्यटक ट्रेन में इतना आएगा खर्च, जानें सब कुछ

Amit Shah visit Rajnandgaon: राजनांदगांव पहुंचे अमित शाह, कुछ ही देर में सभा को करेंगे संबोधित

अमेरिका का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का उद्देश्य

मेहुल(CG News) ने बताया कि वह मध्यप्रदेश में विद्या भारती अध्यापक रह चुका है। उसने बताया कि उल्टा भारत भ्रमण करने के बारे में जब उसने गूगल में सर्च किया और पढ़ा तो पता चला कि भारत में अब तक किसी ने भी ऐसा नहीं किया।

Advertisment

अमेरिका में 91 वर्ष पहले 1931-32 के दौरान एक अमेरिकन ने पीछे की दिशा में चलते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया था। अब मेहुल इस विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर भारत के लिए यह उपलब्धि हासिल करेगा।

मां को कराएंगे 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन

मेहुल ने इस अनोखी यात्रा के दौरान अपनी मां की इच्छा पूरी करने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि वो सरकार या जन सहयोग से किसी वाहन में अपनी मां को बैठाएंगे। इस तरह वो अपनी मां को देखते हुए उल्टे कदम चलकर भारत भ्रमण(CG News) कर पाएंगे और मां को 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी करा कराएंगे।

ये भी पढ़ें: 

Top Hindi News Today: गृह मंत्री अमित शाह बंगाल दौरे पर, MP कैबिनेट की पहली बैठक, चीन ने भारत से की ये अपील

Advertisment

MP NEWS: मोहन कैबिनेट के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- सबको नहीं मिलता मंत्री पद

Aaj Ka Shubh Kaal – 26 Dec 2023 Panchang: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष माह की चतुर्दशी तिथि (मंगलवार) का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल   

26 Dec 2023 Rashifal: मंगलवार को मिथुन राशि के जातकों के लिए बन रहा ये शुभ योग, जानें क्या कहती है आपकी राशि   

26 Dec 2023 Rashifal: मंगलवार को मिथुन राशि के जातकों के लिए बन रहा ये शुभ योग, जानें क्या कहती है आपकी राशि   

hindi news rajnandgaon news CG news Durg Region 12 Jyotirlinga Bharat Bhraman Mehul Lakhani
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें