Advertisment

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में EOW की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, खुलने लगीं ₹3200 करोड़ के घोटाले की परतें

Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के ₹3200 करोड़ के शराब घोटाले में EOW ने मनीष मिश्रा, संजय मिश्रा और अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया है। नेक्सजेन पॉवर के नाम पर FL-10 लाइसेंस लेकर की गई अवैध अंग्रेजी शराब की सप्लाई। मामले में अब तक 13 गिरफ्तारियां और 22 अफसर निलंबित।

author-image
Shashank Kumar
Chhattisgarh Liquor Scam EOW Action

Chhattisgarh Liquor Scam EOW Action

Chhattisgarh Liquor Scam News: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला (Liquor Scam in Chhattisgarh) मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisment

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनीष मिश्रा, संजय कुमार मिश्रा और अभिषेक सिंह (Manish Mishra, Sanjay Mishra, Abhishek Singh Arrested) शामिल हैं। संजय और मनीष सगे भाई हैं, जिनमें से संजय कुमार एक पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट है। अभिषेक सिंह पूर्व आरोपी अरविंद सिंह का भतीजा है, जो पहले ही इस घोटाले में नामजद है।

नेक्सजेन पॉवर कंपनी बनाकर ली FL-10 लाइसेंस

EOW की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने "नेक्सजेन पॉवर" (Nexgen Power Pvt. Ltd.) नाम की कंपनी बनाकर अवैध रूप से FL-10 लाइसेंस (FL-10 License for Liquor Supply) हासिल किया था। इसके माध्यम से इन्होंने प्रदेशभर में महंगी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब (Premium Foreign Liquor) की अवैध सप्लाई की। जांच एजेंसी तीनों आरोपियों को विशेष अदालत में पेश करेगी, जहां से उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

2019 से 2023 तक चला ये घोटाला

इस शराब घोटाले की जड़ें 2019 से 2023 के बीच की हैं, जब प्रदेश के 15 जिलों (15 Districts of Chhattisgarh) में सरकारी शराब दुकानों से समानांतर अवैध बिक्री (Parallel Illegal Liquor Sales) की गई। इसके लिए बी-पार्ट शराब (B-Part Liquor) नामक एक व्यवस्था खड़ी की गई थी, जिसमें बिना ड्यूटी चुकाई शराब को वैध शराब के साथ बेचा जाता था। बस्तर और सरगुजा को छोड़ बाकी जिलों में ये काला कारोबार चला।

Advertisment

सिंडीकेट से जुड़ा था पूरा नेटवर्क

इस घोटाले में डिस्टलरी मालिक, ट्रांसपोर्टर, आबकारी अधिकारी, सेल्समैन, मैनपावर एजेंसी और राजनेता (Liquor Syndicate in Chhattisgarh) तक शामिल थे। बी-पार्ट शराब की अनुमानित 60 लाख पेटियां बेची गईं, जिससे अब तक का आंकड़ा ₹3200 करोड़ पार कर चुका है (Earlier Estimated ₹2174 Crore, Now Over ₹3200 Crore)।

चैतन्य बघेल समेत कई बड़े नाम भी गिरफ्त में

हाल ही में ईडी (ED Chhattisgarh) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के बेटे चैतन्य बघेल को भी इस घोटाले में गिरफ्तार किया था। अब तक 13 से अधिक आरोपी गिरफ्तार (13 Accused Arrested So Far) हो चुके हैं और 70 से अधिक नामजद हैं। इसके अलावा 22 अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जिन पर जांच में अवैध कमाई और संपत्ति अर्जन के आरोप पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  CG High Court PIL: बिलासपुर NH जाम करने पर हाईकोर्ट सख्त, लग्जरी गाड़ियों की जब्ती न होने पर नाराज, पुलिस से मांगा जवाब

Advertisment

आगे और बड़े खुलासों की संभावना

EOW और ACB की जांच अब भी जारी है। एजेंसियां अब मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क (Money Laundering Trail), विदेशी ब्रांडों में कमीशन और उच्चस्तरीय समन्वय की कड़ियों को जोड़ रही हैं। इस सुनियोजित घोटाले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा (Former Minister Kawasi Lakhma) को भी संरक्षण देने का आरोप है, जिनके खिलाफ 64 करोड़ रुपये के अनुचित लाभ का आरोप है।

ये भी पढ़ें:  CG Conversion: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर बवाल, धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए बजरंग दल ने चर्च के बाहर किया प्रदर्शन

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करे।

Advertisment
₹3200 Crore Scam Nexgen Power Liquor License FL-10 Liquor License EOW Arrests in Liquor Scam Chhattisgarh Liquor Syndicate chhattisgarh liquor scam Chhattisgarh EOW News Bhupesh Baghel Son Arrested B-Part Desi Liquor Scam Abhishek Singh Liquor Case
Advertisment
चैनल से जुड़ें