Advertisment

CG News: रायपुर में बड़ी सुरक्षा चूक! सुरक्षाकर्मियों की आंख में मिर्ची पाउडर झोंक 6 बाल अपचारी गृह से फरार

CG News: छत्तीसगढ़ के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह से 6 अपचारी बालक मिर्ची पाउडर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

author-image
Ashi sharma
CG News

CG News

CG News: छत्तीसगढ़ के गांधीनगर थाना क्षेत्र में स्थित बाल संप्रेषण गृह से शनिवार की शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां से 6 बाल अपचारी मिर्ची पाउडर का इस्तेमाल कर सुरक्षाकर्मियों की आंखों में झोंक मारते हुए फरार हो गए। यह घटना संप्रेषण गृह की लचर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Advertisment

मिर्ची पाउडर से हमला कर भागे बालक

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम करीब 6 बाल अपचारियों ने पहले से योजना बनाकर कर्मचारियों पर मिर्ची पाउडर फेंका और मुख्य द्वार से भाग निकले। इस पूरी साजिश को इतनी तेजी से अंजाम दिया गया कि कर्मचारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

तीन जिलों से थे बाल अपराधी

फरार हुए बालकों में से एक अंबिकापुर, एक जांजगीर-चांपा और चार सूरजपुर जिले से हैं। सभी बालक चोरी और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में बाल संप्रेषण गृह में बंद थे। इनकी पहचान गोपनीय रखी गई है, लेकिन पुलिस ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में  डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खुली पोल: कुम्हारी नगर पालिका सीएमओ लापरवाही के चलते निलंबित, जानें वजह

Advertisment

पुलिस की टीमें कर रही छापेमारी

घटना की जानकारी मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अब तक फरार बालकों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है, लेकिन पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। आसपास के जिलों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। कर्मचारियों की लापरवाही और सुरक्षा में खामी को देखते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा जांच के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सभी फरार बाल अपचारियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Weather Alert: अगले दो दिन गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, 11 जिलों में IMD का येलो अलर्ट

Advertisment
मिर्ची पाउडर हमला बाल संप्रेषण गृह बाल अपचारी फरार छत्तीसगढ़ अपराध समाचार Surajpur juvenile escape juvenile home security lapse child offenders escaped Chhattisgarh police search Bal Sampreshan Grih news
Advertisment
चैनल से जुड़ें