Advertisment

Chhattisgarh IPS Officers Property Details 2025: IPS अधिकारियों की संपत्ति का खुलासा, DGP के पास सिर्फ एक मकान

IPS Officers Property Details Chhattisgarh 2025, DGP Arun Dev Gautam, DG Pawan Dev, संपत्ति में बढ़ोतरी और गिरावट की पूरी जानकारी

author-image
Ashi sharma
IPS Officers Property Details Chhattisgarh 2025

IPS Officers Property Details Chhattisgarh 2025

Chhattisgarh IPS Officers Property Details 2025: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की संपत्ति का ताज़ा ब्यौरा सामने आया है। गृह मंत्रालय को दी गई जानकारी के मुताबिक कुछ अफसरों की संपत्ति में भारी इजाफा हुआ है, तो कुछ की संपत्ति घटी भी है। वहीं, राज्य के डीजीपी अरुण देव गौतम के पास आज भी सिर्फ एक मकान है।

Advertisment

सबसे अमीर अफसर DG पवनदेव

IPS अधिकारियों की संपत्ति में सबसे बड़ा उछाल डीजी रैंक के पवनदेव के नाम है। 2020 में जहां उनके पास 74 लाख की संपत्ति थी, वहीं 2025 में यह बढ़कर 3 करोड़ 88 लाख हो गई। यानी करीब 525% की बढ़ोतरी। उनके पास भिलाई, दुर्ग, धमधा और नवा रायपुर में जमीन और मकान हैं।

DGP अरुण देव गौतम के पास केवल एक मकान

राज्य के पुलिस प्रमुख अरुण देव गौतम की संपत्ति की बात करें तो उनके पास नवा रायपुर में सिर्फ एक मकान है, जिसकी वर्तमान कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई गई है। उन्होंने यह मकान 44 लाख में खरीदा था और इससे सालाना आय सिर्फ 1.20 लाख है।

दीपांशु काबरा की संपत्ति में गिरावट

IPS दीपांशु काबरा की संपत्ति 2020 में करीब 4 करोड़ रुपए थी, जो अब घटकर 3.39 करोड़ रह गई है। यानी लगभग 60 लाख रुपए की गिरावट। उनके पास रायपुर, नवा रायपुर और महाराष्ट्र में संपत्तियां हैं, जिनसे उन्हें सालाना करीब 18 लाख की आय होती है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- 18 अप्रैल 2025 को सोना फिर हुआ महंगा, चांदी भी छू रही ₹99,900 प्रति किलो

बाकी अधिकारियों की संपत्ति का हाल

  • हिमांशु गुप्ता के पास रायपुर में तीन प्रॉपर्टी हैं, कुल मूल्य लगभग 61.34 लाख रुपए।
  • केएसपी कल्लूरी के पास 47 लाख का मकान और 20 लाख की जमीन है।
  • प्रदीप गुप्ता की संपत्ति में कोई बदलाव नहीं, 2020 और 2025 दोनों में 44.98 लाख।
  • विवेकानंद की संपत्ति बढ़कर 144.64 लाख हो गई है, जो पहले 98.64 लाख थी।
  • अमित कुमार की संपत्ति में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

करोड़पति एसपी की लिस्ट में 4 नाम

राज्य के 33 एसपी में से 4 अफसर करोड़पति हैं। इनमें सबसे ऊपर हैं जितेंद्र शुक्ला (दुर्ग एसपी) जिनके पास 2.10 करोड़ की संपत्ति है। इनके अलावा:

Advertisment
  • मोहित गर्ग (राजनांदगांव) – ₹1.95 करोड़
  • लाल उम्मेद सिंह (रायपुर SSP) – ₹1.68 करोड़
  • धर्मेंद्र छवई (कवर्धा) – ₹1.41 करोड़

जबकि 33 में से 18 एसपी ने अपनी संपत्ति के कॉलम में NIL लिखा है।

किन अफसरों की जानकारी नहीं उपलब्ध?

छत्तीसगढ़ कैडर के कुल 110 आईपीएस में से 5 अफसरों का IPR स्टेटस वेबसाइट पर नहीं दिखा। इनमें एससी द्विवेदी, एम लोग, अंकिता शर्मा, मयंक श्रीवास्तव, जे ठाकुर और डीजी रैंक के जीपी सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Raipur: सांसद Brijmohan Agarwal ने राज्य के सभी कलेक्टरों को लिखा पत्र, किया ये आग्रह

Advertisment
छत्तीसगढ़ IPS संपत्ति DGP अरुण देव गौतम DG पवन देव दीपांशु काबरा संपत्ति chhattisgarh ips property 2025 ips officer asset declaration richest ips in chhattisgarh ips property comparison आईपीएस अफसरों की संपत्ति chhattisgarh ips officers wealth ips officers 2025 property list
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें