/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/ZN4oqLv9-bansal-news-3.webp)
Chhattisgarh weather Update
Chhattisgarh weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक लू का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा समेत कई जिलों में तेज गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। लोगों को दिन के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
रायपुर में तापमान 45 डिग्री के पास
मंगलवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां दिन का तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालात इतने खराब रहे कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छा गया। जीई रोड जैसे व्यस्त इलाके में भी गाड़ियां न के बराबर नजर आईं। आज भी रायपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
गर्मी के चलते स्कूलों में छुट्टी
गर्मी की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने 25 अप्रैल से 15 जून 2025 तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश सरकारी और निजी दोनों प्रकार के स्कूलों पर लागू होगा। शिक्षा विभाग ने बताया कि यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
दूसरे जिलों का हाल
बिलासपुर: मंगलवार को यहां का तापमान 43.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: यहां 42.7 डिग्री का तापमान दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.7 डिग्री ऊपर था।
दुर्ग: दिन का तापमान 43.5 डिग्री, रात का तापमान 25 डिग्री रहा।
सरगुजा: अंबिकापुर में पारा 41.2 डिग्री तक पहुंच गया।
बस्तर संभाग: यहां तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार को जगदलपुर में तापमान 39.4 डिग्री रहा।
लू से बचाव जरूरी
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन और मुश्किल भरे हो सकते हैं। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बिना जरूरत के दिन के समय बाहर निकलने से बचें, पानी ज्यादा पिएं और हल्का भोजन करें।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित: तारीखों में किया गया बदलाव
प्रमुख जिलों का तापमान विवरण
| स्थान | अधिकतम तापमान (°C) | सामान्य से अंतर | न्यूनतम तापमान (°C) | सामान्य से अंतर | वर्षा (मिमी) | आर्द्रता (%) सुबह | आर्द्रता (%) शाम |
| लालपुर (रायपुर) | 43.7 | +3.3 | 29.3 | +3.8 | 0.0 | 51 | 30 |
| माना एयरपोर्ट | 43.6 | +3.2 | 28.6 | +2.8 | 0.0 | 50 | 19 |
| बिलासपुर | 43.4 | +2.6 | 26.0 | +0.8 | 0.0 | 30 | 23 |
| पेण्ड्रारोड | 42.7 | +4.7 | 26.6 | +3.3 | 0.0 | 15 | 22 |
| अंबिकापुर | 40.8 | +2.7 | 21.0 | +1.3 | 0.0 | 33 | 15 |
| जगदलपुर | 37.8 | +0.3 | 25.8 | +2.9 | 0.0 | 69 | 51 |
| दुर्ग | 42.6 | +1.8 | 25.0 | +1.0 | 0.0 | 50 | 34 |
| राजनांदगांव | - | - | - | - | 0.0 | - | - |
7 दिनों का संभावित मौसम पूर्वानुमान
| दिनांक | पूर्वानुमान विवरण | चेतावनी |
| 22 अप्रैल | आकाश साफ, एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा संभावित | कुछ स्थानों पर लू की स्थिति संभव |
| 23 अप्रैल | मौसम शुष्क रहेगा | कुछ स्थानों पर लू की संभावना |
| 24 अप्रैल | मौसम शुष्क रहेगा | कुछ स्थानों पर लू की संभावना |
| 25 अप्रैल | मौसम शुष्क रहेगा | कुछ स्थानों पर लू की संभावना |
| 26 अप्रैल | एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा संभावित | — |
| 27 अप्रैल | एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा संभावित | — |
| 28 अप्रैल | एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा संभावित | — |
यह भी पढ़ें- CG News: आबकारी सचिव आर शंगीता चार महीने की छुट्टी पर, IAS मुकेश बंसल को मिला अतिरिक्त प्रभार
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें