Advertisment

छत्‍तीसगढ़ स्‍थापना दिवस: रायपुर के एकात्‍म पथ पर 11 हजार दीप जलाकर मनाया प्रदेश का जन्‍मदिन, राज्‍योत्‍सव 4 नवंबर से

CG Sthapna Diwas 2024: रायपुर के एकात्‍म पथ पर 11 हजार दीप जलाकर मनाया प्रदेश का जन्‍मदिन, राज्‍योत्‍सव 4 से

author-image
Sanjeet Kumar
CG Sthapna Diwas 2024

CG Sthapna Diwas 2024

CG Sthapna Diwas 2024: छत्‍तीसगढ़ राज्‍य की स्‍थापना 1 नवंबर 2000 को की गई थी। छत्‍तीसगढ़ मध्‍य प्रदेश से अलग होकर देश का 26वां राज्‍य बना था। तभी से छत्‍तीसगढ़ में हर साल 1 नवंबर को राज्‍योत्‍सव (CG Sthapna Diwas 2024) मनाया जाता है। इस साल भी राज्‍योत्‍सव मनाया जा रहा है, लेकिन यह उत्‍सव 4 नवंबर से 6 नवंबर तक मनाया जाएगा।

Advertisment

https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1852343477151109523

आज यानी 1 नवंबर 2024 दिन शुक्रवार को रायपुर में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। एकात्‍म पथ पर आयोजित इस दीपोत्‍सव कार्यक्रम में 11 हजार दीप जलाए गए। इस कार्यक्रम में सीएम विष्‍णुदेव साय, डिप्‍टी सीएम अरुण साव, समेत सरकार के कई मंत्री और विधायक शामिल हुए।

24 साल का हुआ छत्‍तीसगढ़

Chhattisgarh Sthapna Diwas

आज 1 नवंबर 2024 को छत्‍तीसगढ़ (CG Sthapna Diwas 2024) 24 साल का हो गया है। इस उपलक्ष्‍य में आज रायपुर के एकात्‍म पथ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 11 हजार दीप जलाकर प्रदेश का 24वां जन्‍मदिन मनाया गया। वहीं जमकर आतीशबाजी की गई। इस मौके पर सीएम साय ने सभी को प्रदेश के जन्‍मोत्‍सव की शुभकामनाएं भी दी।

विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा छत्‍तीसगढ़

कार्यक्रम के समापन के मौके पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि आज हमार छत्‍तीसगढ़ (CG Sthapna Diwas 2024) 24 वर्ष का हो गया है। हम विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश के किसान, आदिवासी, ओबीसी, दलित समेत सभी वर्ग का तेजी से विकास हो रहा है। हम, हमारी सरकार इन सभी के लिए काम कर रही है। राज्‍योत्‍सव 4 नवंबर से प्रदेश में शुरू होने वाला है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट को 56 भोग ही क्यों लगता है, 57 या 58 क्यों नहीं

प्रदेश में तीन दिनों तक मनाया जाएगा राज्‍योत्‍सव

CG Sthapna Diwas, CM Sai

प्रदेश में राज्योत्सव (CG Sthapna Diwas 2024) 4 से 6 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध गायक आएंगे। 4 नवंबर को बॉलीवुड गायक शान (शांतनु मुखर्जी), 5 नवंबर को नीति मोहन, और 6 नवंबर को इंडियन आइडल विजेता पवनदीप और अरुनिता अपनी मधुर आवाज से लोगों को आनंदित करेंगे। ये मुख्‍य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

श्रेष्‍ठ व्‍यक्तियों और संस्‍थानों का होगा सम्‍मान

राज्योत्सव का समापन 6 नवंबर को होगा। इस दौरान राज्य अलंकरण समारोह (CG Sthapna Diwas 2024) कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के उत्‍थान और सामाजिक क्षेत्रों में श्रेष्‍ठ योगदान देने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा। इसी के साथ ही प्रदेश के कई विभागों के द्वारा सरकार की योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शन भी लगाई जाएगी। ताकि इस कार्यक्रम में आने वाले लोग इन योजनाओं के बारे में जाने और उनका लाभ लें।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: दलपत सागर झील: जैसे ठंड बढ़ती जाएगी जगदलपुर की ओर रुख करेंगे विदेशी मेहमान, रेड नेप्‍ड आइबिस पक्षी का हुआ आगमन

vishnudeo sai Raipur Ekatma Path cm sai Chhattisgarh Sthapna Diwas 2024 Chhattisgarh Rajyotsav chhattisgarh Foundation Day CG Sthapna Diwas 2024 CG Rajyotsav CG Govt
Advertisment
चैनल से जुड़ें