Advertisment

Bastar Tourism: बस्तर आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी, छत्तीसगढ़ के इस वाटरफॉल की खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

Tirathgarh Waterfall Glass Bridge: छत्तीसगढ़ के फेमस तीरथगढ़ वॉटरफॉल को देखने के लिए रोजाना टूरिस्ट्स की तादाद बढ़ती जा रही है।

author-image
Kalpana Madhu
Bastar Tourism: बस्तर आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी, छत्तीसगढ़ के इस वाटरफॉल की खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

Tirathgarh Waterfall Glass Bridge: छत्तीसगढ़ के फेमस तीरथगढ़ वॉटरफॉल को देखने के लिए रोजाना टूरिस्ट्स की तादाद बढ़ती जा रही है। यहां जल्द ही एक ग्लास ब्रिज बनने वाला है।

Advertisment

इस ब्रिज से टूरिस्ट वॉटरफाल की ख़ूबसूरती को और भी अच्छे से निहार पाएंगे। ये ब्रिज ठीक वॉटरफाल के सामने होगा। जिससे इस ख़ूबसूरत झरने को टूरिस्ट और नज़दीक से देखने का लुत्फ उठा पाएंगे। ब्रिज को लेकर सबसे पहले सर्वे का काम किया जाना है। जिसके बाद इसका काम शुरू किया जाएगा।

तीरथगढ़ देश के ख़ूबसूरत झरनों में से एक 

तीरथगढ़ का ये झरना देश के ख़ूबसूरत झरनों में से एक है। ऐसे में सैलानियों के लिए सुविधाएं जुटाने के नाम पर यहां अब तक जो तमाम कोशिश हुई हैं। वो न के बराबर रही हैं। वहीं, अगर जल्द ही ग्लास ब्रिज बनता है तो आने वाले समय में पर्यटकों की तादाद बढ़ेगी। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

ग्लास ब्रिज बनवाने की तैयारी

वन विभाग तीरथगढ़ जलप्रपात के नजदीक एक ग्लास ब्रिज बनवाने की तैयारी कर रहा है। इस ब्रिज पर चढ़कर पर्यटक तीरथगढ़ जलप्रपात का पूरा सौंदर्य निहार पाएंगे।

Advertisment

नैसर्गिक सुंदरता से भरपूर बस्तर के कांगेर वैली नेशनल पार्क एरिया में पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से एक नया आयाम जुड़ने जा रहा है। वन विभाग ने बस्तर की जान कहे जाने वाले तीरथगढ़ जलप्रपात के नजदीक ग्लास ब्रिज बनाने का योजना तैयार कर रहा है।

यह ब्रिज तीरथगढ़ जलप्रपात के बिल्कुल सामने होगा और इसके माध्यम से खूबसूरत जलप्रपात तीरथगढ़ को पर्यटक नजदीक से देख पाएंगे और उसका पूरा लुत्फ उठा पाएंगे।

वन विभाग के द्वारा ग्लास ब्रिज बनाए जाने की योजना

वाइल्ड लाइफ CCF राजेश कुमार पांडे बताते हैं कि बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में तीरथगढ़ एक बड़ा जलप्रपात है। इस जलप्रपात के नजदीक वन विभाग के द्वारा ग्लास ब्रिज बनाए जाने की योजना है।

Advertisment

जिस टीम ने राजगीर बिहार में ग्लास ब्रिज बनाया है, वही बस्तर पहुंचने वाली है। तीरथगढ़ जलप्रपात के नजदीक सर्वे का काम पहले किया जाना है। ब्रिज की ऊंचाई और लंबाई इसी सर्वे को आधार बनाकर तय की जाएगी। सर्वे पूरा होते ही साइट लोकेशन तय हो जाएगी।

ब्रिज के बन जाने से पर्यटकों में आकर्षण और बढ़ेगा

ब्रिज की लागत भी सर्वे के बाद पता चल जाएगी। बारिश के 4 महीनों में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को पर्यटकों के लिए बंद रखा जाता है। शेष 8 महीनों में पर्यटक इस ब्रिज के जरिए तीरथगढ़ फॉल का मजा ले पाएंगे। ब्रिज के बन जाने से पर्यटकों में आकर्षण और बढ़ेगा।

पर्यटकों और स्थानीय लोगों में कौतुहल

तीरथगढ़ जलप्रपात बस्तर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। ऐसे में पर्यटकों के लिए सुविधाएं जुटाने के नाम पर यहां अब तक जो प्रयास हुए हैं, उसे नगण्य माना जाता है। ऐसे में वन विभाग की ओर से किए जा रहे इस प्रयास को लेकर बाहर से आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों में कौतुहल है।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें