Advertisment

CG Election 2023: बसना में दिलचस्‍प होगा मुकाबला, जानिए क्या हैं चुनावी समीकरण

छत्तीसगढ़ की बसना विधानसभा सीट एक सामान्य सीट है, जो महासमुंद जिले में आती है। बसना विधानसभा सीट कांग्रेस पार्टी का गढ़ मानी जाती है।

author-image
Bansal News
CG Election 2023: बसना में दिलचस्‍प होगा मुकाबला, जानिए क्या हैं चुनावी समीकरण

महासमुंद। CG Election 2023: छत्तीसगढ़ की बसना विधानसभा सीट एक सामान्य सीट है, जो महासमुंद जिले में आती है। बसना विधानसभा सीट कांग्रेस पार्टी का गढ़ मानी जाती है।

Advertisment

मध्‍य प्रदेश से छत्तीसगढ़ राज्य अलग होने से पहले से ही बसना में यहां के राजा महेंद्र बहादुर सिंह कांग्रेस से विधायक रहे। महेंद्र के बाद उनके भतीजे देवेंद्र बहादुर सिंह यहां से विधायक निर्वाचित हुए।

विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर इस सीट से भाजपा ने संपत अग्रवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस एक बार फिर राजपरिवार के साथ आगे बढ़ सकती है और मौजूदा विधायक देवेंद्र बहादुर को दोबारा टिकट मिल सकता है।

ऐसा रहा चुनावी इतिहास

अगर यहां के पिछले विधानसभा चुनावों की बात की जाए, तो 1993 में यहां वर्तमान विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह के चाचा महेंद्र बहादुर सिंह विधयक बने, जो इस रियासत के राजा भी थे। वह 1993 और 1998 में निर्दलीय विधायक रहे।

Advertisment

2003 के चुनाव में भाजपा के त्रिविक्रम भोई ने महेंद्र बहादुर को 2 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराकर इतिहास रच दिया था।

वहीं 2008 के चुनाव में पूर्व विधायक महेंद्र बहादुर सिंह के भतीजे देवेंद्र बहादुर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता और विधानसभा पहुंचे।

इधर, 2013 के विधानसभा चुनाव में रूप कुमारी चौधरी ने कांग्रेस के देवेंद्र बहादुर को 6 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया था। वहीं 2018 विधानसभा में देवेंद्र बहादुर सिंह दूसरी बार विधायक चुने गए।

Advertisment

बसना विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे

विधानसभा चुनाव 2018 में बसना विधानसभा से कांग्रेस के देवेंद्र बहादुर सिंह ने आईएनडी प्रत्याशी सम्पत अग्रवाल को करीब 17 हजार वोटों से हरा दिया।

इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र बहादुर सिंह को 67535 वोट मिले, वहीं दूसरे स्थान पर रहे आईएनडी प्रत्याशी सम्पत अग्रवाल को 50,027 वोट मिले थे, इस सीट पर भाजपा 36,394 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

ये भी पढ़ें: 

MP Elections 2023: छिंदवाड़ा की दो सीटों पर नकुलनाथ ने प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, बीजेपी ने उठाए सवाल

Advertisment

Meerut Explosion: साबुन बनाने की फैक्ट्री में हुआ बड़ा धमाका, सीएम योगी ने शोक संवेदनाएं की व्यक्त

CG Elections 2023: चुनाव आयोग सख्‍त, बिना अनुमति जिले से बाहर नहीं जा सकेंगे अधिकारी

World Cup 2023: SA vs NED मैच में कैसी होगी पिच, क्या हो सकती है प्लेइंग 11 और मैच की रणनीति, जानें इस रिपोर्ट में

Same Sex Marriage Case: SC ने केंद्र और राज्य सरकारों को दिए निर्देश, समलैंगिकों के साथ ना करें भेदभाव

Chhattisgarh Election 2023, Basna Assembly Seat, Mahasamund News, BJP, Congress, Chhattisgarh Politics

Congress mahasamund news bjp chhattisgarh politics Chhattisgarh Election 2023 Basna Assembly Seat
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें