Advertisment

छत्‍तीसगढ़ धान खरीदी: छह दिन में किसानों के खातों में 502 करोड़ ट्रांसफर, उपार्जन को लेकर क्‍या बोले कृषि मंत्री?

Chhattisgarh Dhan Kharidi Payment Politics Update; छत्तीसगढ़ में धान खरीदी चल रही है, कांग्रेस धान खरीदी और भुगतान को लेकर सवाल खड़े कर रही है

author-image
Sanjeet Kumar
Chhattisgarh Dhan Kharidi

Chhattisgarh Dhan Kharidi

Chhattisgarh Dhan Kharidi: छत्‍तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने उपार्जन केंद्रों पर हाल ही में धान बेचने वाले किसानों के खातों में 502 करोड़ 53 लाख रुपए की राशि डाल दी है। इधर धान खरीदी में नियमों का पालन नहीं करने पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। इस पर छत्‍तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने पलटवार कर बड़ा हमला बोला है।

Advertisment

धान खरीदी (Chhattisgarh Dhan Kharidi) को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए थे। जहां किसानों से धान खरीदी और उसके भुगतान को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस पर कृषि मंत्री ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। मालूम हो कि दो दिन पहले मुंगेली जिले के टेमरी सेवा सहकारी समिति के प्रभारी के द्वारा धान खरीदी में गड़बड़ी की शिकायत व 21 क्विंटल की जगह 16 क्विंटल ही प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी जा रही है। इस पर किसानों ने चक्‍का जाम कर दिया था।

सरकार ने 3.09 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी

Ramvichar Netam। Chhattisgarh Agriculture Minister

छत्‍तीसगढ़ में 14 नवंबर से खरीदी केंद्रों (Chhattisgarh Dhan Kharidi) पर किसानों से धान सरकार के द्वारा समर्थन मूल्‍य पर खरीदी जा रही है। प्रदेश के किसानों ने यहां अब तक 3.09 लाख मीट्रिक टन धान बेच दी है। यह धान मात्र छह दिनों में बेची गई है। इसके एवज में 502 करोड़ 53 लाख रुपए किसानों के खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। सरकारी सोसायटियों में धान खरीदी का महाअभियान जारी है। जहां 68 हजार 668 किसान अपनी उपज बेच चुके हैं। यह आंकड़ा 14 से 19 नवंबर तक का है।

31 जनवरी 2025 तक होगी धान खरीदी

राज्‍य में 14 नवंबर से शुरू हुआ धान (Chhattisgarh Dhan Kharidi) खरीदी का महाअभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। प्रदेश में समर्थन मूल्‍य पर धान बेचने के लिए इस साल 27.68 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें 1.42 लाख नए किसानों ने पंजीयन कराया है।

Advertisment

कांग्रेस चार किस्‍तों में देती थी राशि

Chhattisgarh Agriculture Minister। Ramvichar leader. meeting agriculture department

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चार किस्तों में धान (Chhattisgarh Dhan Kharidi) के अंतर की राशि दे रही थी। इसके लिए भी किसान परेशान होते थे। साय सरकार एकमुश्त राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर कर रही है, जो कांग्रेस पचा नहीं पा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Pandit Dhirendra Shastri: बिना चरण पादुका के 160 किमी की हिंदू राष्ट्र पदयात्रा करेंगे बागेश्वर सरकार

किसानों को 3100 के हिसाब से भुगतान

कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने बंसल न्यूज से बातचीत में कहा कि कांग्रेस चार किस्तों में धान के अंतर की राशि दे रही थी। चार किस्त लेने के लिए किसानों को कितनी एड़ी चोटी लगाना पड़ता था। हमारी सरकार (Chhattisgarh Dhan Kharidi) बनने के बाद 31 सौ के हिसाब से किसानों को भुगतान करना शुरू किया है। कांग्रेस इसे पचा नहीं पा रही है, अंतर की राशि एक मुश्त भाजपा किसानों के खातों में डाल रही है। कांग्रेस ने किसानों के नाम पर फर्जी कर्ज चढ़ाया था। कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत को गलत जानकारी दी जा रही है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: रायपुर से सिंगापुर-दुबई के लिए सीधी उड़ान: छत्‍तीसगढ़ से शुरू होगी इंटरनेशनल फ्लाइट, बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग

dhan kharidi chhattisgarh dhan kharidi Chhattisgarh paddy purchase
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें