Advertisment

CG Dhaan Kharidi: छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए राहत भरी खबर, इस साल रिकॉर्ड तोड़ेगी धान खरीदी! बढ़ेगा किसान और रकबा

Chhattisgarh (cg) Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ सरकार इस साल 175 लाख टन से अधिक धान खरीदेगी। किसान और रकबा दोनों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

author-image
Shashank Kumar
Chhattisgarh Dhan Kharidi

Chhattisgarh Dhan Kharidi

Chhattisgarh Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ सरकार इस साल किसानों से 175 लाख टन से अधिक धान खरीदने की तैयारी में जुट गई है। पिछले वर्ष जहां 160 लाख टन का लक्ष्य तय किया गया था और 149.25 लाख टन की खरीदी हुई थी, वहीं इस बार सरकार 10% अधिक लक्ष्य के साथ खरीदी की योजना बना रही है। आने वाले दिनों में मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें इस सीजन की खरीदी का अंतिम लक्ष्य तय किया जाएगा।

Advertisment

प्रति क्विंटल 3100 रुपये समर्थन मूल्य 

धान की खरीदी दर 3100 रुपये प्रति क्विंटल तय होने से किसानों में काफी उत्साह है। सरकार के इस निर्णय से खेती फिर से लाभ का सौदा बनने लगी है, जिससे प्रदेश में खेती की ओर रुझान तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार खरीफ सीजन में अच्छी बारिश के आसार हैं, जिससे धान की पैदावार बेहतर होगी और अनुमान के मुताबिक उत्पादन 10-15% तक अधिक हो सकता है।

[caption id="attachment_840173" align="alignnone" width="1076"]Chhattisgarh Dhan Kharidi Chhattisgarh Dhan Kharidi[/caption]

बढ़ी पंजीकृत किसानों की संख्या 

पिछले खरीदी सीजन (2024-25) में 27.78 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया था और कुल रकबा 38.19 लाख हेक्टेयर था। इस बार यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। सरकार का अनुमान है कि अधिक किसान पंजीकरण कराएंगे और धान उत्पादन के लिए रकबा भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है।

Advertisment

पिछले साल 31 हजार करोड़ पहुंचे थे किसानों के खाते में

2023-24 में कुल 149.25 लाख टन धान की खरीदी हुई थी, जिसके एवज में किसानों के खातों में लगभग ₹31,000 करोड़ रुपये सीधे स्थानांतरित किए गए थे। इसके अलावा किसानों को ₹800 प्रति क्विंटल अतिरिक्त अंतर की राशि भी प्रदान की गई थी। यह भरोसा किसानों को सरकार के प्रति मजबूत बना रहा है कि उनका एक-एक दाना धान खरीदा (Chhattisgarh Dhan Kharidi) जाएगा।

बीते पांच वर्षों में खरीदी का रिकॉर्ड

पांच वर्षों के धान खरीदी के आंकड़े-
वर्षखरीदी (लाख टन)पंजीकृत किसान (लाख)रकबा (हेक्टेयर)
2020-2192.0021.2927,59,385
2021-2298.0024.0630,10,880
2022-23110.0025.9231,13,000
2023-24144.9226.8533,51,000
2024-25149.2527.7838,19,000

नोट: आंकड़े लाख टन (खरीदी), लाख किसान (पंजीकरण) और हेक्टेयर (रकबा) में दिए गए हैं।

Advertisment

पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ में लगातार धान खरीदी (Chhattisgarh Dhan Kharidi) बढ़ी है। 2020-21 में जहां 92 लाख टन खरीदी हुई थी, वहीं 2024-25 में यह आंकड़ा 149.25 लाख टन तक पहुंच गया। इसी अवधि में पंजीकृत किसानों की संख्या 21.29 लाख से बढ़कर 27.78 लाख हो गई और रकबा भी 27.59 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 38.19 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया।

औसत प्रति एकड़ उत्पादन 18 से 22 क्विंटल

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में प्रति एकड़ औसतन 18 से 20 क्विंटल धान का उत्पादन होता है। कुछ इलाकों में यह 22 क्विंटल प्रति एकड़ तक पहुंच जाता है। चूंकि सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीद रही है, इसलिए किसान पूरा धान सरकारी सोसायटियों में बेच पा रहे हैं। इससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ रही है, बल्कि उनका भरोसा भी कृषि व्यवस्था में मजबूत हो रहा है।

ये भी पढ़ें:  CG Shaheed Pratima: सीजी में 1400 शहीदों और आम नागरिकों को मिलेगा अमर सम्मान, इस खास संगमरमर से बनाई जाएंगी प्रतिमाएं

Advertisment

राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और भरोसेमंद खरीदी नीति के चलते अब खेती घाटे का नहीं, फायदे का सौदा बन गई है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ देश के धान उत्पादन और सरकारी खरीदी दोनों में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

ये भी पढ़ें:  Chhattisgarh DA Hike News: 18 जून को कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों का DA बढ़ोतरी संभव, किसानों के लिए भी फैसलों की उम्मीद

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Advertisment
धान समर्थन मूल्य धान रकबा छत्तीसगढ़ धान खरीदी 2025 किसान पंजीयन किसान खबर paddy support price paddy area Farmer Registration farmer news Chhattisgarh Paddy Procurement 2025 Chhattisgarh Paddy Procurement CG Dhaan News 175 lakh tonnes of paddy
Advertisment
चैनल से जुड़ें