Advertisment

कांग्रेस का धान खरीदी केंद्र चलो अभियान: छत्‍तीसगढ़ में 3 दिसंबर से हर उपार्जन केंद्र जाएगी टीम, जानेंगे हकीकत

Dhaan Kharidi Kendra Chalo Abhiyan: कांग्रेस का धान खरीदी केंद्र चलो अभियान: छत्‍तीसगढ़ में 3 दिसंबर से हर उपार्जन केंद्र जाएगी टीम, जानेंगे हकीकत

author-image
Sanjeet Kumar
Dhaan Kharidi Kendra Chalo Abhiyan

Dhaan Kharidi Kendra Chalo Abhiyan

छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस फिर से एक्टिव हो गई है। कांग्रेस 3 दिसंबर को धान खरीदी केंद्रों पर पहुंचेगी। वहीं यूथ कांग्रेस 11 दिसंबर को प्रदर्शन करेगी। छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस का धान खरीदी केंद्र चलो अभियान 3 दिसंबर से शुरू होने वाला है।

Advertisment

इस दौरान कांग्रेस नेता समर्थन मूल्‍य पर किसानों से उपार्जन केंद्रों में खरीदी जा रही धान व किसानों की समस्‍यायों को सुनने के लिए केंद्र जाएंगे। इसको लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में 14 नवंबर से धान खरीदी की जा रही है, लेकिन खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का अंबार है।

समय पर किसानों को नहीं मिल रहा टोकन

बैज ने आरोप लगाया कि किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदी नहीं हो रही है। किसानों को समय पर टोकन नहीं मिल रहा है। जिन किसानों को टोकन मिला, वह धान नहीं बेच पा रहे हैं। इस पर अब कांग्रेस ने 3 तारीख से धान खरीदी केंद्र चलो अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस पार्टी के नेता हर धान खरीदी केंद्र पर जाएंगे। जहां केंद्रों पर क्‍या व्यवस्थाएं हैं और किसानों की समस्‍या जान सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक: कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर, एक हफ्ते में यह दूसरी बैठक

Advertisment

11 दिसंबर को प्रदर्शन करेगी यूथ कांग्रेस

इधर छत्‍तीसगढ़ यूथ कांग्रेस 11 दिसंबर को प्रदर्शन करने वाली है। इसको लेकर यूथ कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस 11 दिसंबर को तहसील कार्यालय का घेराव करेगी। यूथ कांग्रेस का प्रोटेस्‍ट तीन मुद्दों को लेकर रहेगा। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने जानकारी दी कि धान खरीदी में अव्यवस्था, बढ़ते नशे का व्‍यापार, छोटे उद्योगों को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले 3 दिसंबर से 9 दिसंबर तक प्रदेशभर में आंदोलन होगा। 17 दिसंबर के बाद प्रदेश स्तर में आंदोलन होंगे। इसको लेकर राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की बैठक में फैसला लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: फेंगल तूफान का असर: छत्‍तीसगढ़ में बारिश की संभावना, CM विष्‍णुदेव साय ने धान को पानी से बचाने कलेक्‍टर्स को दिए निर्देश

bjp-congress CG Congress Dhaan Kharidi Kendra Chalo Abhiyan CG Dhaan Kharidi Kendra Chalo Abhiyan cg Youth Congress protest
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें