/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/1212-7.jpg)
रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में पहली बार रिकॉर्ड 1136 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि 9 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 493 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 1136 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है, उनमें सर्वाधिक 298 रायपुर के हैं। इसके अलावा दुर्ग के 139, रायगढ़ के 131, बीजापुर के 85, राजनांदगांव के 60, बस्तर के 55, कोंडागांव- 54, सुकमा- 39, जांजगीर- 36, बिलासपुर- 34, सूरजपुर- 20, मुंगेली-19, महासमुन्द- 18, बालोद- 16 धमतरी- 15, सरगुजा और नारायणपुर में 11-11, बलौदा बाजार- 12, कांकेर- 34 एकवर्धा और कोरबा में 9-9, गरियाबंद और जशपुर में 5-5, दंतेवाड़ा- 4, बलरामपुर 3, कोरिया में 2 मरीज मिले हैं जबकि 2 मरीज बाहर के हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us