Advertisment

CG News: धान खरीदी केंद्रों की निगरानी करने कांग्रेस ने गठित की समिति

CG News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने धान खरीदी में गड़बड़ी को लेकर सभी जिलों में निगरानी समिति का गठन कर दिया है।

author-image
Bansal News
CG News: धान खरीदी केंद्रों की निगरानी करने कांग्रेस ने गठित की समिति

रायपुर से कुलेश्वर पांडे की रिपोर्ट। CG News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर धान और किसान का मुद्दा गरमाता जा रहा है। 1 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अब भी जारी है, जो 31 जनवरी तक चलेगी। कांग्रेस ने धान खरीदी (CG News) में गड़बड़ी को लेकर सभी जिलों में निगरानी समिति का गठन कर दिया है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी कांग्रेस को उसके शासनकाल में धान खरीदी की याद दिला रही।

Advertisment

क्या होगा समिति का काम?

बता दें, कांग्रेस की निगरानी समिति प्रदेश भर के सभी धान खरीदी केंद्र की निगरानी करेगी। किसानों की कितनी धान बेची जा रही है। समर्थन मूल्य मिल रहा है या नहीं, धान खरीदी में कोई गड़बड़ी तो नहीं इन सब की निगरानी करेगी। यूं तो पूरे चुनाव के दौरान धान और किसान का मुद्दा गरमाया रहा। लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद एक बार फिर धान खरीदी को लेकर सियासत गर्म है।

सियासी दल आमने-सामने

पीसीसी चीफ दीपक बैज का कहना है हमने निगरानी समिति बनाई है ताकि भाजपा के लोग कोई गड़बड़ी न करें। वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव(CG News)  ने कहा कांग्रेस अपना काम करें, हम तो पारदर्शिता के साथ धान खरीदी कर रहे हैं। कांग्रेस तो किसानों का रकबा काट देती थी, उसका प्रति फल भी उनको मिल गया है।

छत्तीसगढ़ की सियासत में धान और किसान का मुद्दा हमेशा प्रभावी होता है। धान खरीदी के बीच एक बार फिर धान खरीदी में गड़बड़ी को लेकर सियासी दल आमने-सामने हैं। हालांकि अब देखना होगा क्या कांग्रेस की निगरानी समिति किसानों को न्याय दिला पाती है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: 

MP News: MP में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की प्रमोशन, देखें लिस्ट

MP News: शील नागु होंगे पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

MP News: शहीद राजेश यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, पैतृक गांव क्वायला में उमड़ा जनसैलाब

Advertisment

Parvo Virus: कुत्तों में बढ़ रहा पारवो वायरस, जानिए कैसे होता है ये वायरस और क्या है इसका इलाज

Raipur News: मां-पिता और बेटी ने की खुदकुशी, एक ही फंदे पर लटकती मिली तीनों की लाश; जानिए वजह

raipur news CG news CG CONGRESS NEWS cg bjp news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें