Advertisment

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को 72 घंटे बाद मिलेगी राहत, सरगुजा में शीतलहर जारी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को 72 घंटे बाद मिलेगी राहत, सरगुजा में शीतलहर जारी

author-image
Harsh Verma
Madhya Pradesh cold wave

MP के कई शहरों में कोल्ड वेव

CG Weather Update: प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या को काफी प्रभावित कर दिया है। पिछले तीन दिनों से लगातार गिरते तापमान के कारण कई इलाकों में सुबह और देर रात कंपकंपी बढ़ गई है। लेकिन अब मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में हल्की राहत के संकेत दिए हैं। विभाग के अनुसार, 17 नवंबर के बाद प्रदेश में नमी बढ़ने लगेगी, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

Advertisment

उत्तर से आ रही ठंडी हवा बनी वजह

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में उत्तर की ओर से शुष्क और तीखी ठंड हवाएं (Cold Winds) लगातार पहुंच रही हैं। यही वजह है कि रात और सुबह के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। इन हवाओं के प्रभाव से कई जिलों में शीतलहर (Cold Wave) की स्थिति बन गई है। सरगुजा संभाग, अंबिकापुर, दुर्ग और राजनांदगांव में लोगों को ज्यादा सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेंगे हालात, बारिश नहीं होगी

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से प्रदेश में नमी (Moisture) बढ़ेगी, जिससे ठंडी हवाओं का असर कम होगा। हालांकि नमी बढ़ने के बाद भी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम अगले एक सप्ताह तक शुष्क (Dry Weather) ही बना रहेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में बढ़ोतरी होने से सुबह और देर रात की सर्दी धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

अंबिकापुर सबसे ठंडा

तापमान के आंकड़ों की बात करें तो इस समय अंबिकापुर (Ambikapur) प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से काफी कम है। अधिकतम तापमान भी 26.9 डिग्री के आसपास है।

Advertisment

रायपुर (Raipur) में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माना क्षेत्र का तापमान 11 डिग्री पहुंच गया है।

दुर्ग (Durg) में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम 10 डिग्री रहा। बिलासपुर (Bilaspur) में अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम 13 डिग्री रहा। राजनांदगांव (Rajnandgaon) का तापमान 29.5 और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज हुआ।

आज रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी में आज आकाश साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रहने का अनुमान है। हवा में नमी बढ़ने से अगले दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जाएगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ सूचना आयुक्त की नियुक्ति का रास्ता साफ: HC में याचिकाएं खारिज, 25 साल के अनुभव की शर्त को दी थी चुनौती

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें