Advertisment

छत्‍तीसगढ़ का मौसम: पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ कम, अगले दो दिनों में 3 डिग्री तक गिरेगा रात का पारा

CG Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ कम, अगले दो दिनों में 3 डिग्री तक गिरेगा रात का पारा, छत्तीसगढ़ में 13 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन के समय तेज धूप और हल्की गर्मी बनी रहने की संभावना है। वहीं रात का मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा।

author-image
Sanjeet Kumar
CG Weather Update

CG Weather Update

छत्‍तीसगढ़ में उत्तर भारत के मौसम में बदलाव का असर दिख रहा है। जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसके चलते उत्तर दिशा से ठंडी और शुष्क हवाएं शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इसके चलते अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Advertisment

छत्तीसगढ़ में 13 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन के समय तेज धूप और हल्की गर्मी बनी रहने की संभावना है। वहीं रात का मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा। प्रदेश में सबसे ज्‍यादा तापमान 12 फरवरी को बालोद में 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान बलरामपुर और रामानुजगंज में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे रात के समय ठंडक का अहसास हो रहा है।

उत्तर भारत में सर्दी, छत्‍तीसगढ़ में भी असर

Raipur IMD Bulletin

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कम होने के साथ ही उत्तर भारत में सर्दी फिर से लौट सकती है।  हालांकि, छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। उत्‍तर भारत में सर्दी का असर होता है तो छत्‍तीसगढ़ में भी इसका असर दिखाई देगा।

प्रदेश के संभागों में तापमान का उतार-चढ़ाव

CG Raipur IMD Bulletin

प्रदेशभर में तापमान में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के संभागों में हल्‍का उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। आज औसत तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं रात का पारा 9 से 14 डिग्री तक रहने की संभावना है। दिन में गर्मी का अससास रहेगा, हालांकि रात और सुबह के समय ठंडी का अहसास होगा।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: Happy Kiss Day: अपने पार्टनर या क्रश को ऐसे करें विश, आपका ये शायराना अंदाज देख हो जाएंगे इम्प्रेस

कल इन संभागों में इतना रहा तापमान

Chhattisgarh Raipur IMD Bulletin

मौसम के अनुसार, 12 फरवरी 2025 को छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

बस्तर संभाग: अधिकतम 36-37 डिग्री, न्यूनतम 13-15 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया।

Advertisment

सरगुजा संभाग: अधिकतम 30-32 डिग्री, न्यूनतम 9-11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

दुर्ग संभाग: अधिकतम 33-35 डिग्री, न्यूनतम 14-16 डिग्री दर्ज किया गया।

रायपुर संभाग: अधिकतम 34-36 डिग्री, न्यूनतम 15-17 डिग्री दर्ज हुआ।

बिलासपुर संभाग: अधिकतम 32-34 डिग्री, न्यूनतम 12-14 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

दिन के पारे में लगातार होगी बढ़ोतरी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम का ऐसा ही हाल रहेगा। दिन के तापमान (Chhattisgarh Weather) में हल्‍की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। जबकि रात के तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि अब ठंडी का असर कम हो गया है। रात के समय में ही हल्‍की ठंड का असर जारी रहेगा। हालांकि सुबह के बाद दिन के समय में हल्‍की गर्मी का भी असर शुरू हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में फरवरी महीने में ही बढ़ने लगा तापमान, औसत से 3.5 डिग्री के पार, प्रयागराज सबसे गर्म

Advertisment
chhattisgarh news hindi news CG news Bansal News CG weather update cg weather today cg weather update news CG daily weather forecast cg weather forecast news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें