Advertisment

LPG Cylinder Rate Down: मुख्‍यमंत्री ने 500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर देने की घोषणा, जानें कब से मिलेगा सस्‍ता

LPG Cylinder Rate Down: मुख्‍यमंत्री ने 500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर देने की घोषणा, जानें कब से मिलेगा सस्‍ता

author-image
Sanjeet Kumar
LPG Cylinder Rate Down: मुख्‍यमंत्री ने 500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर देने की घोषणा, जानें कब से मिलेगा सस्‍ता

   हाइलाइट्स

  • निकाय चुनाव से पहले मिल सकता है तोहफा
  • प्रदेश की जनता को मिलेगा सस्‍ता सिलेंडर
  • मोदी की गारंटी में 500 रुपए में सिलेंडर
Advertisment

LPG Cylinder Rate Down: छत्‍तीसगढ़ के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने दी है। जल्‍द ही छत्‍तीसगढ़वासियों को सस्‍ता घरेलू गैस सिलेंडर मिलने वाला है।

इसको लेकर सीएम साय ने 10 जुलाई को आयोजित बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दिए हैं। उन्‍होंने पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर (LPG Cylinder Rate Down) को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

उन्‍होंने सस्‍ते सिलेंडर (Gas cylinder rate hike) कब से मिलने वाला है, इसके संकेत भी इसी बैठक में दिए हैं।

Advertisment

   बैठक के संबोधन में दिए संकेत 

सीएम साय ने बीते दिन आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश (CG Gas cylinder rate hike) में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव (CG Nagareey Nikaay Chunav 2024) को लेकर चर्चा की जा रही थी।

तभी संबोधित करते हुए सीएम ने पांच सौ रूपए में गैस सिलेंडर (LPG Cylinder Rate Down) देने के संकेत दे दिए हैं। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी और मोदी की गारंटी में सस्‍ता गैस सिलेंडर (Gas cylinder rate hike) भी शामिल है। हम पांच सौ रूपए में गैस सिलेंडर देने का वादा भी पूरा करेंगे।

   छत्‍तीसगढ़ में होना है निकाय चुनाव

बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में इस साल के अंत तक नगरीय निकाय (CG Nagareey Nikaay Chunav 2024) और पंचायत स्‍तरीय चुनाव हैं। इसको लेकर सरकार और बीजेपी, कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। निकाय चुनाव में बीजेपी प्रदेश में अच्‍छा प्रदर्शन करना चाहती है।

Advertisment

इसको लेकर बीजेपी छत्‍तीसगढ़ (CG Nagareey Nikaay Chunav 2024) में बड़ा दांव खेल सकती है। प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लगने से पहले लोगों को घरेलू सिलेंडर 500 रुपए (LPG Cylinder Rate Down) में सब्सिडी के साथ दे सकती है।

छत्‍तीसगढ़ में अनुमान यह लगाया जा रहा है निकाय चुनाव लगभग अक्‍टूबर-नवंबर 2024 में चुनाव हो सकते हैं। इससे पहले ही यह सौगात सीएम विष्‍णुदेव साय के द्वारा मोदी की गारंटी के रूप में दी जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: Samsung Strike: Samsung में हो रही सबसे बड़ी हड़ताल, 31 हजार Workers नहीं कर रहे काम, सारी दुनिया पर पड़ेगा बुरा असर

Advertisment

   इस तरह से सस्‍ता मिलेगा सिलेंडर

छत्‍तीसगढ़ की जनता को सस्‍ता सिलेंडर (LPG Cylinder Rate Down) सरकार सब्सिडी की तरह ही देगी। इसके लिए पहले उपभोक्‍ता को संबंधित गैस एजेंसी पर जाना होगा।

जहां घरेलू सिलेंडर भरवाने के लिए गैस एजेंसी को पूरे पैसे 1100 देना होंगे। इसके बाद सरकार आपके खाते में 600 रुपए वापस भेज देगी। इस सब्सिडी की राशि से आपको गैस सिलेंडर (CG Gas cylinder rate hike) पांच सौ रूपए में पड़ेगा।

Advertisment
चैनल से जुड़ें