Advertisment

छत्तीसगढ़ में BJP सरकार को एक साल पूरा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से खास मुलाकात, CM ने गाया रघुपति राघव राजा राम

CM Vishnu Deo Sai Exclusive: छत्तीसगढ़ में BJP सरकार को एक साल पूरा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से खास मुलाकात, CM ने गाया रघुपति राघव राजा राम

author-image
Harsh Verma
CM Vishnu Deo Sai Exclusive

CM Vishnu Deo Sai Exclusive: छत्तीसगढ़ की साय सरकार के कार्यकाल को एक साल पूरा हो गया है। एक साल बीतने के बाद सरकार के किए कामों का हिसाब-किताब हो रहा है। भाजपा सरकार ने पिछले एक साल में पीएम मोदी की किन-किन गारंटियों को पूरा किया है और किन वादों को पूरा करने का प्रयास जारी है, इसका जवाब खास मुलाकात में सीएम विष्णुदेव साय ने दिया।

Advertisment

सीएम साय बोले- मेरा स्वभाव सरलता का है

सीएम विष्णुदेव साय ने सरकार का एक साल पूरा होने पर दिल की बात कही। उन्होंने अपने बारे में भी बताया कि वे जीवन में शुरू से ही सरल रहे हैं, कहा कि मेरा स्वभाव ही सरलता का है।

सीएम साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना

publive-image

सीएम साय ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि पिछली सरकार में विश्वसनीयता का संकट आ गया था। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की GDP 10 लाख करोड़ से ज्यादा करने का लक्ष्य बताया। कहा कि GDP 10 लाख करोड़ करने की हमने तैयारी कर रखी है। अभी भी बहुत चुनौतियां हैं। उन चुनौतियों से लड़ते हुए आगे बढ़ाना है। बंसल न्यूज पर सीएम राममय भी हो गए। मुख्यमंत्री ने 'रघुपति राघव राजाराम' भजन भी गया।

'हम नगर निगम जीतेंगे'

सीएम ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कहा कि हम इस बार सभी नगर निगम जीतेंगे। नगरीय निकाय विभाग बहुत अच्छा काम कर रहा है।

Advertisment
'मार्च 2026 तक CG से खत्म होगा नक्सलवाद'

सीएम ने नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे मिशन पर भी बात की। उन्होंने मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन दी है। देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहा कि शाह आ रहे हैं, अब जवानों का मनोबल और हौसला देखिएगा। आपको बता दें कि अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। शाह बस्तर भी जाएंगे। चर्चा है कि अमित शाह हिड़मा के गांव भी जा सकते हैं। अबूझमाड़ या पूवर्ती गांव जाने की भी चर्चा है।

'CRPF कैंप में रात गुजारना स्वर्णिम अवसर'

सीएम ने CRPF कैंप में रात गुजारने के दिन को याद करते हुए कहा कि CRPF कैंप में रात गुजारना, मेरे लिए स्वर्णिम अवसर था। उन्होंने कहा कि अब जवान डीजे की धुन में डांस कर रहे हैं। पहले नक्सली जवानों की शहादत पर नाचते थे। साथ ही सीएम ने महतारी वंदन योजना के बारे में भी बात की। उन्होंने महतारी वंदन योजना को दिल के बेहद करीब बताया।

यह भी पढ़ें: Exclusive: प्रशासनिक सर्जरी पर CM Mohan Yadav की दो टूक, काम नहीं करने वालों को रातों रात हटाएंगे

Advertisment

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें