Advertisment

रायपुर दक्षिण से कांग्रेस कैंडिडेट: उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक, कुछ देर में प्रत्‍याशी के नाम की घोषणा

Raipur South Congress Candidate: उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक, कुछ देर में प्रत्‍याशी के नाम की घोषणा

author-image
Sanjeet Kumar
Raipur South Congress Candidate

Raipur South Congress Candidate

Raipur South Congress Candidate: रायपुर में उपचुनाव को लेकर बैठक चल रही है। बैठक के बाद रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर कांग्रेस अपने प्रत्‍याशी के नाम की घोषणा कर सकती है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने यह बैठक बुलाई है। बैठक में दो नामों पर चर्चा की जा रही है। इसमें से एक नाम पर मुहर आज लग सकती है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1848639983017763056

बता दें कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव (Raipur South Congress Candidate) के लिए कांग्रेस की बड़ी बैठक हो रही है। इस बैठक में रायपुर के सभी पार्षदों और छाया पार्षदों को बुलाया गया है। बैठक राजीव भवन में शुरू हो गई है। जहां रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर रणनीति भी तैयार की जाएगी।

कांग्रेस से दो नामों की सबसे ज्‍यादा चर्चा

उपचुनाव को लेकर कांग्रेस (Raipur South Congress Candidate) से प्रमोद दुबे और आकाश शर्मा के नाम की सबसे ज्‍यादा चर्चा की जा रही है। इन नामों में से भी एक नाम आकाश शर्मा का फाइनल माना जा रहा है। हालांकि अभी नगर निगम रायपुर सभापति प्रमोद दुबे का नाम भी चर्चा में है। फिलहाल संगठन की बैठक जारी है। बैठक के बाद नाम की घोषणा होना है।

आकाश शर्मा का नाम सबसे आगे

Probable candidate from Congress is Pramod Dubey.

बैठक के बाद प्रमोद दुबे या आकाश शर्मा में से एक नाम पर कांग्रेस प्रत्‍याशी (Raipur South Congress Candidate) के रूप में मुहर लग सकती है। हालांकि अभी जा दावा है वह आकाश शर्मा के नाम पर ज्‍यादा है। बता दें आकाश शर्मा अभी यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हैं और भूपेश बघेल के करीबी भी हैं, ऐसा माना जाता है। ये कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राजेश तिवारी के दामाद भी हैं। इन सब के चलते आकाश के नाम पर मुहर लगना तय माना जा रहा है।

Advertisment

बीजेपी नहीं जीत रही थी चुनाव

बैठक से पहले छत्‍तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस (Raipur South Congress Candidate) अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि प्रत्‍याशी के नाम का ऐलान होगा, कुछ समय इंतजार कीजिए। वहीं उन्‍होंने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट बीजेपी नहीं सिर्फ बृजमोहन अग्रवाल व्‍यक्तिगत रूप से जीत रहे थे।

वहीं उन्‍होंने कैंडिडेट (Raipur South Congress Candidate) सुनील सोनी को लेकर कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्‍याप्‍त है। आगे उन्‍होंने कहा कि निष्क्रिय जनप्रतिनिधि सुनील सोनी को टिकट देने से जनता भी नाराज हैं। बीजेपी ने बृजमोहन अग्रवाल को दरकिनार कर दिया। अब रायपुर दक्षिण में कांग्रेस का विधायक होगा।

कौन है आकाश शर्मा

Akash Sharma, probable candidate from Congress

आकाश शर्मा छात्र राजनीति से ही शुरुआत से जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने 2007 में NSUI का दामन थामा। 2011 में संगठन चुनाव लड़कर NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष बने। इसके बाद 2014 में नई ऊर्जा के साथ प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ा। वे 1400 से अधिक वोट से NSUI के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद वे 2014 में राज्य में बंद पड़े छात्र संघ चुनाव को शुरू करने की मांग को लेकर सभी विवि की तालाबंदी की।

Advertisment

2015 में रोजगार के अवसर को आउटसोर्सिंग के खिलाफ आंदोलन किया। 3 दिन की जेल यात्रा की। इसके बाद आउटसोर्सिंग पर प्रतिबंध लगा दिया। 2016 में बीजेपी सरकार के दौरान छात्र संघ चुनाव ने NSUI ने राज्यभार में 300 से अधिक कॉलेजों में जीत हासिल की, जो उनकी एक बड़ी उपलब्धि बनी। वहीं 2016 में 13 सूत्रीय मांग को लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ परिवर्तन रैली के रूप में विधानसभा का घेराव किया। 2016 में NSUI के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य के अध्यक्ष के रूप में सम्मान मिला।

ये खबर भी पढ़ें: CG News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, CG लोक सेवा आयोग करेगा पुलिस निरीक्षक की भर्ती

खास शुरुआत 2017 से हुई

आकाश शर्मा के लिए साल 2017 सबसे खास रहा। आकाश शर्मा के नेतृत्व (Raipur South Congress Candidate) में लड़ा गया छात्र संघ के चुनाव में राज्य भर के 75 प्रतिशत से अधिक कॉलेजों में जीत हासिल की। 2017 में ही NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए गठित चयन समिति का सदस्य बनाया गया। उसी साल उन्होंने बस्तर में आमचो हक छात्र सम्मेलन का आयोजन किया था, जिसमें राहुल गांधी ने शिरकत की थी।

Advertisment

2017 में ही उन्हें NSUI का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। 2018 में जब छग में विधानसभा चुनाव आए तब संगठन ने आकाश शर्मा के कार्यों को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर NSUI का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। 2018 में जब विधानसभा में परिवर्तन की लहर चलाने में तत्कालीन बीजेपी सरकार के खिलाफ विकास खोजों यात्रा के सह संयोजक बनाए गए।

2019 में जब कांग्रेस की सरकार बनी तब आकाश शर्मा को न्याय यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई। 2022 में आकाश शर्मा के पास मौका आया कि वह युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए चुनाव लड़े, वहीं 3,45,449 वोट की बढ़त के साथ देश में सर्वाधिक बढ़त से प्रदेश अध्यक्ष के पद का चुनाव जीता।

ये खबर भी पढ़ें: सूरजपुर एसपी हटाए: डबल मर्डर केस में बड़ा अपडेट, कप्‍तान को भेजा मुख्‍यालय; नए पुलिस अधीक्षक होंगे प्रशांत ठाकुर

chhattisgarh news hindi news CG news Bansal News CG Politics cg politics news CG Congress Raipur South Congress candidate cg pcc chief took meetin
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें