Advertisment

CG Fraud News: छत्‍तीसगढ़ के बंटी-बबली ने लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगे 1 करोड़, इस लालच में फंसाते थे

CG Fraud News: छत्‍तीसगढ़ के बंटी-बबली ने लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगे 1 करोड़, 32 लोगों ने टिकरापारा थाना में शिकायत की है

author-image
Sanjeet Kumar
CG Fraud News: छत्‍तीसगढ़ के बंटी-बबली ने लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगे 1 करोड़, इस लालच में फंसाते थे

   हाइलाइट्स

  • RDA अधिकारियों से पहचान का झांसा
  • लगभग 32 लोगों से की दो साल में ठगी
  • किराए से रहने वालों को किया टारगेट
Advertisment

CG Fraud News: छत्‍तीसगढ़ के बंटी-बबली ने कमाल कर दिया है। लोगों को सस्‍ते मकान देने के नाम पर एक करोड़ रुपए की ठगी कर ली। इन बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने मिलकर फ्रॉड किया है।

उन्होंने लोगों से RDA के अधिकारियों से पहचान और पक्‍की सेटिंग की बात कही और कौशल्या विहार (कमल विहार) में सस्ते में मकान देने का झांसा दिया। सस्‍ते मकान के झांसे में आकर कई लोगों ने इन बंटी-बबली को एक करोड़ रुपए दे दिए।

आरोपी अभय यादव और उसकी गर्लफ्रेंड चेतना यादव, उसके भाई के साथ मिलकर 2 साल तक लोगों से ठगी (CG Fraud News) की। लोगों से ठगी करने के लिए रायपुर के लालपुर में बंटी-बबली ने ऑफिस भी खोला था। हालांकि लोगों से ठगी करने के बाद आरोपी मौका पाते ही फरार हो गए। इस मामले में 32 लोगों ने टिकरापारा थाना में शिकायत की है और एफआईआर दर्ज कराई है।

Advertisment

   सस्‍ते दामों में जमीन दिलाने का झांसा

पुलिस ने जानकारी दी कि एक शिकायतकर्ता सरिता करकाड़े पचपेड़ी नाका पर किराए से रहती है। मार्च 2024 में उसे सूचना मिली कि अभय रियल एस्टेट कंस्ट्रक्शन नाम से लालपुर में एक दफ्तर बना है। इसे अभय कुमार यादव संचालित करता है।

जहां उसने संपर्क किया। इस ऑफिस (CG Fraud News) में अभय की गर्लफ्रेंड चेतना और भाई निहाल यादव भी बैठा करते थे। अभय ने सरिता को भी वही बताया जो उसने अन्‍य लोगों को बताया था। उसने बताया कि उसकी RDA में बड़े अफसरों से पहचान और पक्‍की सेटिंग है। वह कमल विहार में मकान और जमीन को सस्ते दामों में बेच रहा है।

   किस्‍तों में पैसे चुकाने का दिया ऑफर

आरोपी ने लोगों को सस्‍ते में मकान देने का झांसा (CG Fraud News) दिया। इसके लिए उसने कमल विहार इलाके में लगभग 11 लाख रुपए में 1BHK और 2BHK मकान बनाकर देने की बात कही।

Advertisment

वहीं आरोपियों ने कुछ लोगों को सस्‍ती दरों में जमीन देने का ऑफर भी दिया। इस बात पर लोग उसके झांसे में आ गए। इतना ही नहीं जब लोगों ने उनके पास इतनी राशि भी नहीं होने की बात कही तो उन्‍होंने ऐसे लोगों को किस्‍तों में रुपए चुकाने का ऑफर दे डाला और लोग झांसे में आ गए। आरोपियों का टारगेट सिर्फ किराए पर रहने वाले लोग ही रहते थे, उन्‍हें ही टारगेट किया।

   इस तरह की लोगों से दो साल तक ठगी

जानकारी के अनुसार ठग (CG Fraud News) ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर ऑफिस 2022 में खोला था। इसके बाद इन्‍होंने लोगों से मकान और जमीन के बहाने रुपए वसूलना शुरू कर दिया।

16 मार्च 2024 को सरिता करकाड़े ने 2.30 लाख रुपए दिए थे। इसके साथ ही सरिता गोंड दो लाख रुपए, राधेश्याम सेन 6 लाख 7 हजार, संतोषी सेन 2.81 लाख, मीना यादव 2.30 लाख, सोनिया पाल 2.72 लाख, इमलचंद साहू और अजय साहू ने 50-50 हजार रुपए दिए थे।

Advertisment

इसी तरह से इनको मिलाकर लगभग 32 लोगों ने अलग-अलग किस्तों में 91 लाख रुपए इन ठगों को दे दिए थे। आरोपियों ने लोगों से कैश, ऑनलाइन, चेक सभी माध्‍यम से रुपए वसूल किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Japan Quad: एस. जयशंकर पहुंचे जापान, क्वाड की बैठक में होंगे शामिल; इन देशों के विदेश मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

   32 लोगों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

रायपुर सिटी ASP लखन पटले ने जानकारी दी कि लगभग 32 लोगों ने टिकरापारा थाने पहुंचकर शिकायत (CG Fraud News) दर्ज कराई है। इन लोगों के साथ सस्ती दरों में जमीन और मकान देने के नाम पर ठगी की है। इस मामले में तीन आरोपियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जिन्‍हें जल्‍द अरेस्‍ट कर लिया जाएगा।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें