Advertisment

छत्‍तीसगढ़ बीजेपी इलेक्‍शन: किरण सिंहदेव ही बने रहेंगे प्रदेशाध्‍यक्ष, निर्वाचन अधिकारी विनोद तावड़े ने की घोषणा

Chhattisgarh Kiran Singhdeo BJP State President Update छत्‍तीसगढ़ बीजेपी संगठन में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसी के चलते संगठन के प्रदेश अध्‍यक्ष का चुनाव संपन्‍न हो गया है।

author-image
Sanjeet Kumar
CG BJP State President

CG BJP State President

CG BJP State President: छत्‍तीसगढ़ बीजेपी संगठन में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसी के चलते संगठन के प्रदेश अध्‍यक्ष का चुनाव संपन्‍न हो गया है। बीजेपी संगठन केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी विनोद तावड़े ने प्रदेश अध्‍यक्ष की घोषणा कर दी है। छत्‍तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष (CG BJP State President) फिर से किरण सिंहदेव को बनाया गया है। इस घोषणा के बाद समर्थकों में उत्‍साह है।

Advertisment

छत्‍तीसगढ़ में फिर से बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष (CG BJP State President) बने किरण सिंहदेव कौन हैं, उनकी राजनीतिक जर्नी के बारे में विस्‍तार से जानते हैं। उन्‍हें दोबारा से क्‍यों सौंपी गई कमान, इस बारे में भी हम विस्‍तार से बताएंगे। प्रदेश अध्‍यक्ष की घोषणा के बाद बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में जश्‍न का माहौल है।

घोषणा के साथ ही आतिशबाजी हुई

बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष (CG BJP State President) का आज ऐलान हो गया। इसको लेकर सुबह 11 बजे कुशाभाऊ परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां बीजेपी संगठन चुनाव अधिकारी विनोद तावड़े ने घोषणा की। तावड़े की किरण सिंहदेव के नाम की घोषणा के साथ ही उनके समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। किरण सिंहदेव को दूसरी बार बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया गया है। कार्यक्रम में सीएम विष्‍णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल हुए।

चुनाव को लेकर किरण सिंददेव का शंखनाद

बीजेपी का प्रदेश अध्‍यक्ष (CG BJP State President) दोबारा बनने के बाद किरण सिंहदेव ने सभी का धन्‍यवाद दिया। वहीं उन्‍होंने कहा बस्तर से एक छोटे कार्यकर्ता को दोबारा मौका दिया है। उन्‍होंने कहा सदस्यता अभियान आसान काम नहीं था। 60 लाख का लक्ष्य केंद्रीय नेताओं से मिला, उसे पूरा किया।

Advertisment

भाजपा की यही विशेषता है। कार्यकर्ता और कार्यक्रम आधारित पार्टी है। वहीं उन्‍होंने शंखनाद करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा (CG BJP State President) का परचम लहराना है। अब कार्यकर्ताओं का चुनाव। आपने विधानसभा और लोकसभा चुनाव जिताया। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव है सामने है। ये आप लोगों का चुनाव है। हमको पंच से लेकर पार्लियामेंट तक परचम लहराना है।

कौन हैं किरण सिंहदेव ?

बस्‍तर संभाग में अपनी खास पहचान और राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले किरण सिंहदेव (CG BJP State President) जगदलपुर के रहने वाले हैं। वह पिछले 30 सालों से राजनीति में सक्रिय है। वह पेशे से वकील हैं। उन्‍होंने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की और वे अब बीजेपी संगठन में दूसरी बार बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष चुने गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: अपेक्स बैंक भर्ती: मार्क्स लिस्ट घोषित किए बिना इंटरव्यू की मेरिट लिस्ट जारी, एमडी-बैंक OSD के रिश्तेदारों के नाम शामिल

Advertisment

छात्र जीवन से राजनीति में कदम

1985 में छात्र संघ के अध्यक्ष बने

2000 में युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने

2002 से 2005 तक जिला अध्यक्ष

2005 से 2009 तक प्रदेश महामंत्री

2014 तक नगर निगम के महापौर

2023 विस चुनाव में  टिकट मिला

2023 में जगदलपुर विधायक बने

ये खबर भी पढ़ें: छात्राओं के बाथरूम में कैमरा: राजनांदगांव अस्‍पताल में सफाईकर्मी ने हिडन कैमरे- मोबाइल से बनाया वीडियो, अरेस्‍ट

Chhattisgarh BJP organization election Chhattisgarh BJP State President
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें