Advertisment

बंसल न्यूज का बड़ा आयोजन पंख पुरस्कार 2025: छत्तीसगढ़ के 33 होनहार खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान, CM साय होंगे मुख्य अतिथि

CG Pankh Award 2025: बंसल न्यूज का बड़ा आयोजन पंख पुरस्कार 2025, छत्तीसगढ़ के 33 होनहार खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान, CM साय होंगे मुख्य अतिथि

author-image
Harsh Verma
CG Pankh Award 2025

CG Pankh Award 2025

CG Pankh Award 2025: छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बंसल न्यूज (Bansal News) 20 जून को रायपुर में पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025 (Pankh Khel Uplabdhi Puraskar 2025) का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन सुबह 10:30 बजे होटल सायाजी में होगा, जहां राज्य के 33 जिलों से चयनित 33 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

Advertisment

मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री होंगे विशेष अतिथि

इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnu Deo Sai) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। खेल मंत्री टंकराम वर्मा और उपमुख्यमंत्री अरुण साव विशेष अतिथि होंगे।

खिलाड़ियों को मिलेगा नया हौसला और उड़ान

‘पंख पुरस्कार (Pankh Award)’ उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए है, जो आर्थिक रूप से कमजोर (Economically Weaker) होने के बावजूद अपने खेल से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। बंसल न्यूज द्वारा यह एक सराहनीय पहल है, जो खेल के क्षेत्र में संघर्षरत युवा प्रतिभाओं को नई उड़ान देने का माध्यम बनेगी।

सभी खेल प्रेमियों को आमंत्रण

इस गरिमामयी आयोजन में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री, गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी शामिल होंगे। बंसल न्यूज ने आम जनता को भी इस आयोजन में आमंत्रित किया है। अगर आप राज्य की प्रतिभाओं का सम्मान होते देखना चाहते हैं, तो 20 जून को सुबह 10:30 बजे होटल सायाजी, रायपुर जरूर पहुंचें।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Raipur News: रायपुर के कासिम अली की बेटी-दामाद और दो छोटे बच्चे ईरान में फंसे, परिवार ने लगाई भारत सरकार से गुहार

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें