Advertisment

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र: सदन में आज हंगामे का आसार, कई मुद्दों पर गरमाएगी बहस, जानें कौन-कौन मंत्री देंगे जवाब?

Chhattisgarh Assembly Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र:,सदन में आज हंगामे का आसार, कई मुद्दों पर गरमाएगी बहस, जानें कौन-कौन मंत्री देंगे जवाब?

author-image
Harsh Verma
CG Budget 2025 Live Updates /CG Vidhansabha Budget Session

CG Vidhansabha Budget Session

हाइलाइट्स

  • दो दिन की छुट्टी के बाद आज का सत्र हंगामेदार रहने वाला है।
  • धान खरीदी केंद्रों की अव्यवस्था जैसे मुद्दे सदन में गरमा सकते हैं।
  • विपक्ष बनाएगा सरकार को घेरने की रणनीति
Advertisment

Chhattisgarh Assembly Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Assembly) में दो दिन की छुट्टी के बाद आज का सत्र हंगामेदार रहने वाला है। प्रश्नकाल (Question Hour) में वित्त मंत्री ओपी चौधरी (OP Chaudhary) और आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम (Ramvichar Netam) सवालों का जवाब देंगे। एकलव्य स्कूल (Eklavya School), छात्रावास, उद्योगों में प्रदूषण और धान खरीदी केंद्रों की अव्यवस्था जैसे मुद्दे सदन में गरमा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में ACB-EOW की छापेमारी से हड़कंप: 3 अफसरों के 15 ठिकानों पर छापा, कैश, सोना-चांदी, जमीनों के कागजात बरामद

प्रश्नकाल में उठेंगे बड़े मुद्दे

[caption id="" align="alignnone" width="613"]publive-image उद्योगों में प्रदूषण को लेकर बड़ा सवाल उठ सकता है।[/caption]

Advertisment

विधानसभा सत्र की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें वित्त मंत्री ओपी चौधरी और आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम सवालों का सामना करेंगे। एकलव्य स्कूलों में खाली पदों, जर्जर छात्रावासों और उद्यान विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति जैसे विषयों पर तीखी बहस होने की संभावना है।

विपक्ष बनाएगा सरकार को घेरने की रणनीति

[caption id="" align="alignnone" width="620"]publive-image नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत[/caption]

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत (Charandas Mahant) उद्योगों में बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा उठाएंगे। वहीं, धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया जाएगा।

Advertisment

तीन मंत्रियों के बजट पर चर्चा

आज तीन प्रमुख विभागों के बजट (Budget) पर चर्चा होगी।

  • मंत्री दयालदास बघेल (Dayaldas Baghel) के विभाग
  • मंत्री लखनलाल देवांगन (Lakhanlal Dewangan) के विभाग
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े (Laxmi Rajwade) के विभाग

क्यों रहेगा सत्र हंगामेदार?

  1. शिक्षा और जनजातीय कल्याण से जुड़े सवालों पर तीखी बहस होगी।
  2. विपक्ष, धान खरीदी और पेयजल संकट जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेगा।
  3. उद्योगों में प्रदूषण को लेकर बड़ा सवाल उठ सकता है।
  4. तीन प्रमुख मंत्रियों के बजट पर विस्तार से चर्चा होगी।

सत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषय

  • प्रदूषण और पर्यावरण (Pollution & Environment)
  • एकलव्य स्कूलों की स्थिति (Eklavya Schools Condition)
  • छात्रावासों की जर्जर हालत (Hostel Infrastructure Issues)
  • धान खरीदी केंद्रों की अव्यवस्था (Paddy Procurement Centers Issues)
  • ग्रामीण पेयजल संकट (Rural Drinking Water Crisis)
Advertisment

यह भी पढ़ें: अंबिकापुर में छात्रा का अपहरण: पुलिस को इस शहर में होने की मिली जानकारी, किडनैपिंग की कहानी में आया नया ट्विस्ट

छत्तीसगढ़ विधानसभा​ Ramvichar Netam Question hour Paddy Procurement Center OP Chaudhary Drinking Water Crisis chhattisgarh assembly​
Advertisment
चैनल से जुड़ें