Advertisment

Chhath Puja 2021: सख्त कोविड-19 नियमों के साथ निर्धारित स्थानों पर कर सकेंगे पूजा, डीडीएम ने दी अनुमति

Chhath Puja 2021: सख्त कोविड-19 नियमों के साथ निर्धारित स्थानों पर कर सकेंगे पूजा, डीडीएम ने दी अनुमति Chhath Puja 2021: With strict covid-19 rules, you will be able to worship at designated places, DDM gave permission

author-image
Bansal News
Chhath Puja 2021: सख्त कोविड-19 नियमों के साथ निर्धारित स्थानों पर कर सकेंगे पूजा, डीडीएम ने दी अनुमति

नई दिल्ली। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बुधवार को श्रद्धालुओं को राष्ट्रीय राजधानी के निर्धारित स्थानों पर सख्त कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ छठ पूजा करने की अनुमति दे दी। डीडीएमए राष्ट्रीय राजधानी में कोविड प्रबंधन के लिए नीतियों का निर्धारण करता है। डीडीएमए 30 सितंबर की बैठक के बाद यमुना नदी के तट, अन्य जलाशयों सहित दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा मनाने पर रोक लगा दी थी। छठ पूजा पर रोक के फैसले का विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने विरोध किया था।

Advertisment

डीडीएमए की बैठक के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘डीडीएमए ने दिल्ली के निर्धारित स्थानों पर छठ पूजा की अनुमति दे दी है। कोविड-19 नियमों के चलते सीमित संख्या में ही लोगों को पूजा करने की अनुमति दी जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोगों से अनुरोध किया जाता है कि वे सभी कोविड-19 नियमों का अनुपालन करें और मास्क पहने...दिल्ली में कोविड-19 के हालात नियंत्रण में हैं लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।’’

सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा करने पर रोक का कांग्रेस और भाजपा द्वारा विरोध किए जाने की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस महीने की शुरुआत में उपराज्यपाल अनिल बैजल से डीडीएमए की बैठक बुलाने और सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा की अनुमति देने का आह्वान किया था।

गौरतलब है कि छठ पूजा बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग दिवाली के छठे दिन मनाते हैं और इस दौरान व्रती पानी में खड़े होकर पहले डूबते सूर्य को और बाद में उगते सूर्य को ‘अर्घ्य’ देते हैं। इससे पहले दिन में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुराड़ी के इब्राहिमपुर गांव में उन लोगों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया जो छठ का व्रत रखने वाले हैं। इस मौके पर उनके साथ राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के पूर्वांचली चेहरा मनोज तिवारी भी थे।

Advertisment
top chhath pawan singh chhath geet live chhath puja 2021 khesari lal yadav chhath song 2021 khesari lal yadav chhath geet 2021 khesari lal chhath song kartik chhath puja 2021 delhi ke chhath puja delhi ka chhath puja delhi chhath puja news 2020 delhi chhath puja ke geet delhi chhath puja 2020 delhi chhath puja delhi chhath pooja news delhi chhath pooja ban delhi chhath song 2021 chhath puja special chhath puja songs chhath puja song 2021 chhath puja song chhath puja kab hai 2021 chhath puja in delhi 2020 Chhath Puja in Delhi chhath puja geet chhath puja delhi news chhath puja delhi mein chhath puja delhi chhath puja cartoon chhath puja 2021 mein kab hai chhath puja 2021 date Chhath Puja 2021 chhath puja 2020 chhath puja chhath poojan chhath pooja special chhath pooja geet chhath pooja banned in delhi chhath pooja ban in delhi chhath pooja 2021 chhath pooja chhath geet 2021 chhath geet chhath 2021 chhath chhat geet chath songs chath puja geet chath pooja geet chath pooja bhojpuri chhath geet ban on chhath puja in delhi ai hamm chhath puja 2021 ka chhath dj song bhojpuri 2021 chhath puja kab hai 2021 chhath puja
Advertisment
चैनल से जुड़ें