च्यूइंग गम को आमतौर पर माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे चबाने से सेहत से जुड़ी कई परेशानियों में राहत मिल सकती है? तो आइए जानते हैं ऐसी 6 समस्याएं जो च्यूइंग गम से दूर हो सकती हैं। च्यूइंग गम चबाने से चेहरे की एक्सरसाइज होती है, जिससे डबल चिन और फेस फैट धीरे-धीरे कम हो जाता है। इससे चेहरा स्लिम और टोन दिखने लगता है। च्यूइंग गम से भूख कम लगती है और आप ओवरईटिंग से बचते हैं। रिसर्च बताती है कि इसे चबाकर आप हर घंटे 11 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं। अगर आपके दांत पीले हैं तो च्यूइंग गम आजमाएं। इसे चबाने से लार बनती है जो दांतों से दाग-धब्बे हटाकर उन्हें धीरे-धीरे सफेद बनाती है। च्यूइंग गम सिर्फ खाने के बाद की बदबू ही नहीं, बल्कि पुरानी सांसों की बदबू को भी धीरे-धीरे खत्म कर सकता है। इसके लिए फ्लेवर्ड शुगर-फ्री गम चुनें। जब आप च्यूइंग गम चबाते हैं, तो लार का निर्माण अधिक होता है। यही लार पाचन में मदद करती है और पेट की कई समस्याओं से राहत दिलाती है। च्यूइंग गम से थूक बनता है जिसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ये दांतों में कीड़े, कैविटी और बदबू से बचाने में कारगर होता है। छोटे बच्चों को च्यूइंग गम न दें और इसे निगलने से बचें। शुगर-फ्री, मिंट या हर्बल फ्लेवर वाले च्यूइंग गम चुनें जो आपके मुंह की सेहत को बेहतर बनाएं और ताजगी भी बनाए रखें। लेकिन बेहतर है कि आप किसी डॉक्टर से सलाह लें।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us