Advertisment

CSK VS MI: वानखेड़े में चेन्नई की धूम, मुंबई को 7 विकेट से चटाई धूल

CSK VS MI: वानखेड़े में चेन्नई की धूम, मुंबई को 7 विकेट से चटाई धूल CSK VS MI: Chennai's boom in Wankhede, Mumbai dusted by 7 wickets

author-image
Bansal News
CSK VS MI:  वानखेड़े में चेन्नई की धूम, मुंबई को 7 विकेट से चटाई धूल

CSK VS MI: आईपीएल के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया है। मुंबई के वानखेड़े मुकाबले में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को 7 विकेट से धूल चटा दी है। आईपीएल 2023 में चेन्नई की यह लगातार दूसरी जीत है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 157 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने 11 गेंद रहते मुकाबले अपने नाम कर लिया।

Advertisment

मुंबई में हारी इंडियंस

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और ईशान किशन ने अच्छी शुरूआत दी। तभी इसी बीच अच्छे फॉर्म में दिख रहे कप्तान रोहित शर्मा को तुषार देशपांडे ने बोल्ड कर दिया। रोहित शर्मा ने 21 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसके बाद ईशान किशन को जडेजा ने अपना शिकार बनाया। छक्का मारने की कोशिश में किशन बॉड्री पर कैच दे बैठे। किशन ने 5 चौकों की मदद से 32 रन बनाए।

जडेजा और सेंटनर का चला जादू

[caption id="attachment_207411" align="alignnone" width="1332"]ravindra_ jadeja विकेट लेने के बाद रविंद्र जडेजा[/caption]

इसके बाद तो मानों जडेजा और मिचेल सेंटनर ने मुंबई के बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया। दोनों ने समय-समय पर विकेट निकाला। जिस वजह से मुबंई की टीम 102 पर 6 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। हालांकि आखिर में टीम डेविड के बल्ले से निकले कुछ शॉट्स की वजह से मुंबई ने बोर्ड पर सम्मानजनक 157 रन बोर्ड पर टांगे। चेन्नई के लिए जडेजा और सेंटनर ने 3 और 2 विकेट हासिल किए।

Advertisment

रहाणे ने जीता दिल

158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई को पहले ही ओवर में कॉन्वे के रूप में पहले झटका लगा। कॉन्वे 0 रन पर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद गायकवाड़ और आजिंक्य रहाणे ने शानदार 82 रन की साझेदारी कर टीम को मुसिबत से बाहर निकाला। आईपीएल में चेन्नई के लिए डेब्यू कर रहे रहाणे ने मैदान के चारों शॉट लगाए। रहाणे ने अर्शद खान के एक ही ओवर में 4 चौके और 1 छक्का ठोक डाला। उन्हें पीयुश चावला ने सूर्यकुमार के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा। आउट होने से पहले रहाणे ने अपना काम कर दिया था। 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से रहाणे ने महज 27 गेंदों में 61 रन बना डाले।

[caption id="attachment_207410" align="alignnone" width="1139"]ajinkya_ rahane अजिंक्य रहाणे अर्धशतक बनाने के बाद[/caption]

वहीं दूसरे छोर पर गायकवाड़ बड़े ही आराम से इक्का-दूक्का भाग टीम के स्कोर को बढ़ा रहे थे। रहाणे के बाद मैदान पर उतरे शिवम दुबे ने 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 26 रन का योगदान दिया। अंत में अंबाती रायुडू ने मैच चेन्नई की झोली में डाल दिया। रायुडू ने 3 चौकों की मदद से 20 रन बनाए। चेन्नई के लिए रहाणे के बाद गायकवाड़ ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। जिसमें 2 चौका और 1 छक्का शामिल था।

Advertisment
CSK vs MI wankhede stadium IPL 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें