Advertisment

IPL 2023 CSK vs LSG: चेन्नई ने दर्ज की पहली जीत, चेपॉक में लखनऊ को दी मात

IPL 2023 CSK vs LSG: चेन्नई ने दर्ज की पहली जीत, चेपॉक में लखनऊ को दी मात IPL 2023 CSK vs LSG: Chennai register first win, beat Lucknow in Chepauk

author-image
Bansal News
IPL 2023 CSK vs LSG: चेन्नई ने दर्ज की पहली जीत, चेपॉक में लखनऊ को दी मात

IPL 2023 CSK vs LSG: धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने लखनऊ के सामने 218 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 20 ओवरों में 205 रन ही बना सकी। इसी के साथ चेन्नई ने यह मुकाबला 12 रन से जीत लिया। बता दें कि चेन्नई को अपने पहले मैच में गुजरात के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

Advertisment

मैच का लेखा - जोखा

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लखनऊ सुपर जाइंटस के लिए गलत साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने शानदार शुरूआत की। दोनों ओपनरों ने पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी कर डाली। गायकवाड़ ने अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए शानदार 57 रनों की पारी खेली। जिसमें 4 छक्कें और 3 चौकें शामिल थे। गुजरात के खिलाफ नाकाम रहने वाले कॉन्वे ने लखनऊ के खिलाफ शानदार 47 रनों की पारी खेली। जिसमें 2 छक्के और 5 चौके शामिल थे।

[caption id="attachment_205730" align="alignnone" width="1200"]conway- gaikwad बांए से डेविन कॉन्वे और दाएं से गायकवाड़ शतकीय साझेदारी के दौरान[/caption]

दोनों के आउट होने के बाद भी दुबे और मोईन अली ने छोटी-छोटी पारियां खेली। उनके बाद रायुडू ने अपने घर में शानदार प्रदर्शन दिया। अपनी 27 रन का छोटी सी पारी में उन्होंने 2 छक्के और 2 चौके मारें। हालांकि एक बार फिर जडेजा कमाल नहीं दिखा सकें।

Advertisment

धोनी का दिखा पुराना अवतार

[caption id="attachment_205728" align="alignnone" width="1065"]ms dhoni एम एस धोनी छक्का मारने के दौरान[/caption]

वहीं जडेजा के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे धोनी का पुराना अवतार देखने को मिला। धोनी ने लगातार 2 गेंदों में 2 छक्के लगा टीम को अच्छे पोजिशन का खड़ा कर दिया। भले ही उन्होंने महज 3 गेंदों में सामना किया लेकिन इस दौरान उनके 2 छक्को ने दर्शकों को खुश कर दिया।

Advertisment

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए सबसे ज्यादा काईल मेयर्स ने 55 रन बनाए। जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनके अलावा निकोलस पूरन(32) और आयुश बदोन(23) ने योगदान दिया। हालांकि आखिर में गौतम (17) और मार्क वूड (10) ने मैच जीताने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। लखनऊ की टीम 20 ओवर में 205 रन की बना सकी।

धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स अब अपना अगला मुकाबला 8 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ वानखेडे़ स्टेडियम में खेलेगी।

Chennai Super Kings ms dhoni IPL 2023 csk vs lsg lsg
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें