Advertisment

21 December History: रसायन शास्त्री पियरे और मैरी क्यूरी ने रेडियम की आज के हीं दिन खोज की थी, जानें आज की मुख्य बातें

इतिहास में 21 दिसंबर की बात करें तो यह दिन विज्ञान जगत के लिए बेहद अहम है। इसी दिन मैरी क्यूरी और उनके पति पियरे ने रेडियम की खोज की।

author-image
Bansal news
4 September History: 73 बरस बाद आज के दिन ही पहली बार सामने आई थी टाइटैनिक की तस्वीर, जानें इतिहास

21 December History: इतिहास में 21 दिसंबर की बात करें तो यह दिन विज्ञान जगत के लिए बेहद अहम है। वर्ष 1898 में इसी दिन मैरी क्यूरी और उनके पति पियरे ने रेडियम की खोज की।

Advertisment

खनिज का अध्ययन करते हुए जब उन्होंने उससे यूरेनियम अलग कर दिया तो पाया कि बाकी बचे हिस्से में अभी भी कोई रेडियोधर्मी तत्त्व बाकी था। उन्होंने इस तत्व को रेडियम नाम दिया।

देश-दुनिया के इतिहास में 21 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है

1898 : रसायन शास्त्री पियरे और मैरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की।

1910 : इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत।

Advertisment

1914 : अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।

1931 : आर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड ‘न्‍यूयॉर्क वर्ल्‍ड’ अखबार में प्रकाशित हुआ।

1949 : पुर्तग़ाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।

1952 : सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।

Advertisment

1963 : जाने-माने फिल्म अभिनेता गोविंदा का जन्म।

1968 : फ्लोरिडा के केप केनेडी स्पेस सेंटर से अपोलो-8 लॉन्च किया गया। ये पहला मौका था जब कोई इंसान ग्रेविटेशनल फोर्स को चुनौती देकर धरती की कक्षा से बाहर गया।

1974 : पनडुब्बी के संचालन का प्रशिक्षण देने वाला पहला संस्थान आईएनएस सतवाहन विशाखापत्तनम में खुला।

1975 : मेडागास्कर में संविधान लागू।

1988 : स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में पैन एम का एक जंबो जेट विमान 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Advertisment

1998 : नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफ़ा दिया।

2008 : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान को अमेरिकी पत्रिका न्यूज बीक ने दुनिया के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया।

2011 : देश के जाने-माने परमाणु वैज्ञानिक पी के आयंगर का निधन।

2012 : दक्षिण कोरिया के एक गायक का ‘गंगनम स्टाइल’ यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।

ये भी पढ़ें:

Ayodhya Ram Mandir: सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित इन कांग्रेस नेताओं को अयोध्या राम मंदिर के लिए न्यौता

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा का आज तीसरा दिन, अनुपूरक बजट होगा पेश

Top News Today: महाराष्ट्र से इंदौर आ रही बस खंडवा में ट्रक से टकराई; 1 यात्री की मौत, 8 घायल, शराब नीति केस: ED ने केजरीवाल को पूछताछ के लिए भेजा समन

New variant of Covid-19 JN.1: कोविड-19 के नए वैरिएंट JN.1 ने मचाया देश में हड़कंप, तीन राज्यों में फैला; अब तक 21 केस मिले

Pakistan News: नवाज शरीफ का बड़ा दावा, कहा भारत नहीं है पाकिस्तान की हालत का जिम्मेदार

Advertisment
Pierre Curie marie curie Invention of Radium important events of today Historical Day in Science 21 December History
Advertisment
चैनल से जुड़ें