Advertisment

कूनो नेशनल पार्क में दुखद खबर: मादा चीता 'निर्वा' के दो नवजात शावकों की मौत, इस हालत में मिले शव प्रबंधन पर उठे सवाल

Kuno Cheetah Nirvah Shavak Death: कूनो नेशनल पार्क से दुखद खबर चीता निर्वा के शावकों की मौत। दो दिन पहले दिया था जन्म

author-image
Rohit Sahu
कूनो नेशनल पार्क में दुखद खबर: मादा चीता 'निर्वा' के दो नवजात शावकों की मौत, इस हालत में मिले शव प्रबंधन पर उठे सवाल

Kuno Cheetah Nirvah Shavak Death: श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीता निर्वा के 2 शावकों की मौत हो गई है। दोनों शावकों के शव बुधवार सुबह 11 बजे क्षत-विक्षत हालत में मिले। निर्वा के 2 शावक स्वस्थ्य हैं। बता दें 2 दिन पहले ही निर्वा ने 4 शावकों को जन्म दिया था। दो दिन पहले 25 नवंबर को खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा कर खुशी जाहिर की थी। अब कूनो से ये दुखद खबर सामने आई है। हालांकि शवों की क्षत-विक्षत हालत पार्क के प्रबंधन पर भी सवाल उठाती है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1861802085005627420

कूनो में 12 चीतों के शावक

कूनो नेशनल पार्क में निर्वा के शावकों को जन्म देने से पहले कुल 24 चीते हैं। जिनमें 12 वयस्क चीते और 12 शावक शामिल हैं। कूनो के अधिकारियों ने इस जानकारी की पुष्टि की है, लेकिन इसके बारे में अब भी संशय की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि पार्क प्रबंधन ने निर्वा के बाकी दो शावकों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

क्षत-विक्षत हालत में मिले शव 

कूनो प्रबंधन के अनुसार, बुधवार को लगभग 11 बजे मादा चीता निर्वा की रेडियो टेलीमेट्री जानकारी के आधार पर उसके प्रसव स्थल से दूर जाने की जानकारी मिली। इसके बाद वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम ने निरीक्षण किया और दो नवजात चीता शावकों के क्षत-विक्षत शव मिले। हालांकि अभी उनकी मृत्यु का कारण का पता नहीं चल पाया है। शव परीक्षण के बाद ही इसका पता चलेगा। मादा चीता निर्वा स्वस्थ है और अन्य चीता शावकों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट ने किए 18 जजों के तबादले: 11 डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज का ट्रांसफर, 7 फैमली कोर्ट जजों की नियुक्ति

Advertisment

वहीं 27 अगस्त 2024 को कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीता पवन की मौत हो गई थी। उसका शव एक नाले में झाड़ियों के बीच मिला था, जहां उसका सिर और आधा शरीर पानी में डूबा हुआ था।

यह भी पढ़ें:Ramniwas Rawat: की हार के बाद दो पूर्व वन मंत्रियों ने की बड़े नेताओं से मुलाकात, जग गई खोई उम्मीद!

Sheopur cheetah cubs Kuno National Park Kuno cheetah population Kuno Cheetah Nirvah Shavak Death Two Kuno Cheetah Nirvah Shavak Death Female cheetah Nirva Cheetah conservation India
Advertisment
चैनल से जुड़ें