Advertisment

Orchha Ram Raja Temple: ओरछा रामराजा सरकार मंदिर के खुलने के समय में हुआ बदलाव, जानें अब क्या है दर्शन और आरती का समय

Orchha Ram Raja Temple: ओरछा में स्थित है भगवान रामराजा सरकार का मंदिर। यह नगर धार्मिक और पर्यटन के लए जाना जाता है।

author-image
Bansal news
Orchha Ram Raja Temple: ओरछा रामराजा सरकार मंदिर के खुलने के समय में हुआ बदलाव, जानें अब क्या है दर्शन और आरती का समय

हाइलाइट्स

  • रामराजा सरकार मंदिर के खुलने के समय में बदलाव
  • हर साल गर्मी और बारिश में बदल जाता है समय
  • शयन के लिए अयोध्या जाते हैं भगवान
Advertisment

Orchha Ram Raja Temple: बुन्देलखंड की अयोध्या कहे जाने वाले निवाड़ी जिले के ओरछा में स्थित है(Orchha Ram Raja Temple)भगवान श्री रामराजा सरकार का मंदिर। यह नगर धार्मिक और पर्यटन के लिए जाना जाता है। बता दें, श्री रामराजा सरकार मंदिर के दर्शन के समय में बदलाव हुआ है।

   इस समय पर खुलेगा दरबार

मंदिर कि प्राचीन परंपरा अनुसार अब भगवान रामराजा सरकार का दरबार(Orchha Ram Raja Temple) सुबह 8 से 12:30 बजे तक और शाम 8 बजे से रात 10:30 बजे तक खुलेगा। हर साल गर्मी और बारिश के आठवे महीने फाल्गुन से क्वार महीने की शरद पूर्णिमा तक (Orchha Ram Raja Temple)रामराजा सरकार के दरबार खुलने का समय यही रहता है। सुबह 8 बजे बाल भोग आरती वहीं दोपहर 12:30 बजे राज भोग आरती के बाद मंदिर बंद हो जाता है। जबकि शाम 8 बजे संध्या आरती और रात 10:30 बजे शयन होता है।

   शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन बदल जाता है समय

सर्दी के मौसम में शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन पड़वा से दरबार के खुलने का समय बदल कर सुबह 9 बजे बाल भोग आरती के साथ दरबार खुलता है, दोपहर 1 बजे राजभोग आरती के बाद बंद होता है, संध्या आरती शाम 7 बजे और 9:30 बजे भोग लगाने के बाद सरकार शयन करते हैं।

Advertisment

   भगवान राम को शयन के लिए अयोध्या ले जाते हैं हनुमान

मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम के दो खास निवास हैं। इस दौरान भगवान दिनभर ओरछा में रहते हैं। जिसके बाद वे शयन के लिए अयोध्या चले जाते हैं। वहीं हर रात में ब्यारी (शाम) की आरती होने के बाद ज्योति निकलती है। जो कीर्तन मंडली के साथ पास ही पाताली हनुमान मंदिर ले जाई जाती है। मान्यता है कि ज्योति के रूप में भगवान श्रीराम को हनुमान मंदिर ले जाया जाता हैं। जहां से हनुमान जी शयन के लिए भगवान श्रीराम को अयोध्या ले जाते हैं।

Bundelkhand bhagwan hanuman niwari distict Orchha Ram Raja Temple: bhagwan ram
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें