Advertisment

Chandrayaan- 3: इस दिन लॉन्च होगा चंद्रयान -3, ISRO चेयरमैन ने दी जानकारी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान -3 की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है...........................

author-image
Bansal News
Chandrayaan- 3: इस दिन लॉन्च होगा चंद्रयान -3, ISRO चेयरमैन ने दी जानकारी

Chandrayaan- 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान -3 की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। चंद्रमा पर भारत के मिशन के रूप में चंद्रयान -3 को इस साल 12 से 19 जुलाई के बीच लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी ISRO के चेयरमैन एस सोमनाथ ने दी है।

Advertisment

यह भी पढ़ें... NEET UG Result 2023: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, नीट यूजी 2023 का रिजल्ट जारी

ISRO के अध्यक्ष ने कोट्टायम जिले के वैकम में कोथावरा सेंट जेवियर्स कॉलेज में कहा कि चंद्रयान पहले ही यू आर राव उपग्रह केंद्र से सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा में लॉन्च पैड पर पहुंच चुका है। बता दें कि उन्हें सोमवार को ISRO द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला और अंतरिक्ष प्रदर्शनी के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया था।

भारत के चंद्रमा पर जाने का मिशन है चंद्रयान -3

आपको बता दें कि चंद्रयान -3 भारत के चंद्रमा पर जाने का तीसरा मिशन है। इससे पहले 2019 में चंद्रयान -2 को लॉन्च किया गया था, लेकिन 2.1 किमी पहले ही इसरो से उसका संपर्क टूट गया था। ऐसे में अनुमान लगाया गया था कि चंद्रयान -2 के रोवर की चंद्रमा पर हार्ड लैंडिंग हुई होगी, जिससे वह नष्ट हो गया होगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें... Sikkim: पानी के तेज बहाव में फंसी पर्यटकों से भरी बोलेरो, बीआरओ के जवानों ने किया रेस्क्यू, देखिए वीडियो

वहीं, अब भारत के चांद पर पहुंचने के तीसरे प्रयास के रूप में चंद्रयान -3 को लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्च के लिए रॉकेट, LVM-3 का इस्तेमाल किया जा रहा है और इसकी असेंम्बलिंग चल रही है जिसे इस महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें...

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection: 10 दिन में इतना रहा कमाई का आंकड़ा, क्यों फिसल रही फिल्म

Advertisment

Kandahar Release Date: 16 जून से यहां प्रसारित होगी हॉलीवुड एक्शन फिल्म, मिलेगा एक्शन पैक्ड डिजिटल कंटेंट

PM Modi-Joe Biden Night Dinner: 21 जून को आत्मीय रात्रिभोज का आयोजन करेगा बाइडन परिवार, जाने खबर

Chandrayaan-3
Advertisment
चैनल से जुड़ें