Advertisment

Chandrayaan-3: चंद्रयान मिशन को लेकर अच्छी खबर, लैंडर से सौ मीटर दूर हुआ रोवर

चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-3 के रोवर और लैंडर ठीक से काम कर रहे हैं और चूंकि चंद्रमा पर अब रात हो जाएगी इसलिए इन्हें ‘‘निष्क्रिय’’ किया जाएगा।

author-image
Bansal News
Chandrayaan-3: चंद्रयान मिशन को लेकर अच्छी खबर, लैंडर से सौ मीटर दूर हुआ रोवर

श्रीहरिकोटा। Chandrayaan-3 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने शनिवार को कहा कि चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-3 के रोवर और लैंडर ठीक से काम कर रहे हैं और चूंकि चंद्रमा पर अब रात हो जाएगी इसलिए इन्हें ‘‘निष्क्रिय’’ किया जाएगा।

Advertisment

जानिए क्या दी नई अपडेट

सोमनाथ ने कहा कि लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ अब भी काम कर रहे हैं और ‘‘हमारी टीम अब वैज्ञानिक साजो-सामान के साथ ढेर सारा काम कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अच्छी खबर यह है कि लैंडर से रोवर कम से कम 100 मीटर दूर हो गया है और हम आने वाले एक या दो दिन में इन्हें निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं, क्योंकि वहां (चांद पर) रात होने वाली वाली है।’’

Image

इसरो प्रमुख ने आदित्य को लेकर दी थी जानकारी

इसरो प्रमुख ने पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य एल1’ का आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से सफल प्रक्षेपण होने के बाद मिशन नियंत्रण केन्द्र से अपने संबोधन में यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें 

Windfall Tax Reduced Crude Oil : सरकार ने घटाया कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर, जाने अपडेट

Advertisment

Pirtu Paksha 2023: पितृ दोष लगने का संकेत देता है घर में अपने आप उगा ये पौधा

Aditya-L1 Mission: सूर्य नमस्कार करने निकला आदित्य-L1, फरवरी महीने में आएगी पहली तस्वीर

Indian Coast Guard Recruitment: भारतीय कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन

Advertisment

Tiger 3 First Poster Out: इस दीवाली आ रहा टाइगर, फिल्म का पहला धांसू पोस्टर किया रिलीज

Chandrayaan-3 update, Pragan Rover has traversed over 100 meters, ISRO"

ISRO Chandrayaan-3 Chandrayaan-3 Update Pragan Rover has traversed over 100 meters
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें