Advertisment

Chandrayaan 3: चंद्रमा की सतह पर उतरने को तैयार लैंडर विक्रम, जल्द होगी लैंडिंग

आज चंद्रयान-3. चांद के और करीब पहुंच चुका है। प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैंडर मॉड्यूल को सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है

author-image
Bansal news
Chandrayaan 3: चंद्रमा की सतह पर उतरने को तैयार लैंडर विक्रम, जल्द होगी लैंडिंग

Chandrayaan 3: सभी भारतवासियों के लिए आज उत्साह का दिन है क्योंकि चंद्रयान-3 मिशन आज अपने एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है। चंद्रयान अब चांद के और करीब पहुंच चुका है।

Advertisment

चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैंडर मॉड्यूल को सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है। इसरो की तरफ से ने चंद्रयान को दो हिस्सों में अलग-अलग कर दिया।

प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होकर लैंडर ने अब अकेले ही चंद्रमा की यात्रा शुरू कर दी है।

इसरो ने किया ट्वीट

ISRO  ने ट्वीट किया, आज की सफल फायरिंग (जो थोड़े समय के लिए आवश्यक थी) ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा की 153 किमी x 163 किमी की कक्षा में स्थापित कर दिया। इसके साथ चांद की ओर बढ़ने के सभी प्रवेश चरण पूरे हुए।

Advertisment

अब प्रोपल्शन और लैंडर मॉड्यूल (जिसमें लैंडर और रोवर शामिल हैं) के अलग होने की तैयारी है। बृहस्पतिवार को लैंडर और प्रोपल्शन मॉड्यूल अलग होंगे।

सॉफ्ट लैंडिंग है जटिल मुद्दा

ISRO के मुताबिक, लैंडर के 23 अगस्त को शाम 5.47 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की उम्मीद है। लैंडर चंद्रमा की सतह से लगभग 100 किमी की ऊंचाई से चंद्रमा पर उतरेगा।

सॉफ्ट लैंडिंग एक जटिल मुद्दा है। सुरक्षित और बिना रिस्क का क्षेत्र खोजने के लिए लैंडिंग से पहले साइट की इमेजिंग की जाएगी। लैंडिंग के बाद छह पहियों वाला रोवर बाहर निकलेगा।

Advertisment

एक चंद्र दिवस की अवधि के लिए चंद्रमा की सतह पर प्रयोग करेगा। चंद्रमा का एक दिन पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर है। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को भारत के हेवी लिफ्ट रॉकेट LVM3 के जरिये पृथ्‍वी की कक्षा में स्थापित किया गया था।

इसके बाद 1 अगस्त को इसने पृथ्‍वी की कक्षा को छोड़कर चंद्रमा की ओर बढ़ चला था।

सिवान का बयान

ISRO के पूर्व अध्यक्ष के. सिवान ने कहा है कि 23 अगस्त को लैंडर का चंद्रमा की सतह को छूना 'एक बड़ा क्षण' होगा। इसका हम इंतजार कर रहे हैं।

Advertisment

मुझे यकीन है कि यह सफल होगा क्योंकि हमने चंद्रयान 2 के दौरान हुई असफलताओं को समझ लिया है।

ये भी पढ़ें:

आई फ्लू के कारण, लक्षण और प्रभावी उपचार/Eye Flu Treatment In Hindi

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं में पहले हुई तगड़ी बहस और फिर किया ये काम, देखें पूरा वीडियो

Chhattisgarh News: बेमेतरा आईएएस सुरुचि सिंह के ट्रांसफर पर लगी रोक, आदेश जारी

Chhattisgarh News: बेमेतरा आईएएस सुरुचि सिंह के ट्रांसफर पर लगी रोक, आदेश जारी

Chhindwara News: वानिकी अनुसंधान केन्द्र परिसर के पास दिखा तेंदुआ, तलाश में जुटी वनमंडल की टीम

Chandrayaan 3, ISRO, Mission Chandrayaan 3, Science News

science news ISRO Chandrayaan-3 Mission Chandrayaan-3
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें