Advertisment

Chandrayaan 3 Explainer: कब चांद पर उतर पाएगा चंद्रयान-3, क्यों लगेंगे इतने दिन, यहां जानिए हर एक स्टेप

author-image
Bansal news
Chandrayaan 3 Explainer: कब चांद पर उतर पाएगा चंद्रयान-3, क्यों लगेंगे इतने दिन, यहां जानिए हर एक स्टेप

Chandrayaan 3 Explainer: इसरो (ISRO) ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च करके इतिहास रच दिया है। आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से यानि शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग हुई, जिसमें रॉकेट LVM3-M4 से इसे स्पेस में भेजा गया।

Advertisment

चाँद के पास चले हम

चंद्रयान-3 लॉन्च होते ही वहां हर तरफ तालियों की गूंज सुनाई दी और लोग खुशी से झूम उठे। लॉन्च के करीब 16 मिनट बाद प्रोपल्शन मॉड्यूल रॉकेट से अलग हो गया। अब सबके अंदर सवाल उठा होगा कि आखिर चंद्रयान पृथ्वी से लॉन्च होने के बाद कब और कैसे चंद्रमा की सतह पर पहुंचेगा, इसको आज हम आसान शब्दों में आपको समझते हैं।

कैसे चंद्रमा पर पहुंचेगा Chandrayaan 3

कल दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर शक्तिशाली LMV 3 रॉकेट की मदद से चंद्रयान 3 को लॉन्च कर दिया गया।

लॉन्चिंग के 16 मिनट बाद पृथ्वी की ऑर्बिट में पहुंचने से पहले चंद्रयान-3 रॉकेट से अलग हो गया।

Advertisment

अगले 3 दिन तक चंद्रयान-3 पृथ्वी की ऑर्बिट में चक्कर लगाता रहेगा।

पृथ्वी के हर चक्कर के बाद चंद्रयान 3 धरती से दूर और चंद्रमा के करीब होता जाएगा।

इसके बाद चंद्रयान ऑर्बिट बदलेगा और तय स्पीड से अगले 6 दिन तक चंद्रमा की ओर बढ़ता रहेगा।

चंद्रमा के करीब पहुंचकर चंद्रयान पृथ्वी की ऑर्बिट छोड़कर चंद्रमा की ऑर्बिट में प्रवेश कर जाएगा।

Advertisment

इसके बाद अगले 13 दिनों तक चंद्रयान चंद्रमा के चक्कर लगाएगा।

इस दौरान चंद्रयान की ऑर्बिट का दायरा घटता रहेगा और वो धीरे-धीरे चंद्रमा के पास होता जाएगा।

जब चंद्रयान और चंद्रमा के बीच की दूरी 100 किलोमीटर होगी, तब लैंडर प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो जाएगा।

इसके बाद भी लैंडर छोटे ऑर्बिट में चक्कर लगाता रहेगा लेकिन उसकी रफ्तार धीरे-धीरे कम होती जाएगी और अनुकूल परिस्थितयों के बीच लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।

Advertisment

लैंडर के सतह पर पहुंचते ही उसमें लगा रैंप खुल जाएगा और प्रज्ञान रोवर निकलकर चंद्रमा की सतह पर उतर जाएगा।

अनुमान है कि करीब 40 से 45 दिन बाद यानी अगस्त के आखिरी हफ्ते 23 या 24 अगस्त  को  चंद्रयान-3 का सफर पूरा होगा।

अगले 14 दिनों तक रोवर चंद्रमा की सतह की पड़ताल करेगा और वहां की जानकारियां और डेटा स्पेस सेंटर में मौजूद वैज्ञानिकों को भेजता रहेगा।

प्रज्ञान रोवर चांद की सतह, वहां की मिट्टी, चट्टान और वहां मौजूद खनिजों की पड़ताल करेगा।

ये भी पढ़ें: 

Chhattisgarh News: कांग्रेस पार्टी के नए PCC चीफ दीपक बैज, आज लेंगे प्रदेश अध्यक्ष का चार्ज

MP Election 2023: मीडिया कैंपेन की कमान संभालेंगे अमित शाह के ये खास रणनीति कार, MP में कैसी होगी प्लानिंग

Delhi ITO Flood News: दिल्ली के ITO में ऐसा क्या हुआ कि भर गया इतना पानी, जानें विस्तार से

PM Modi France Visit: PM मोदी ने मैक्रों को दिया चंदन का सितार, जानें PM मोदी ने फ्रांस में क्या-क्या गिफ्ट दिए?

Asian Games 2023: Ruturaj Gaikwad के कंधों पर होगी Team India की जिम्मेदारी, इन IPL स्टार्स को मिला बड़ा मौका

Chandrayaan 3, Chandrayaan 3 Explainer, ISRO, कब चांद पर उतर पाएगा चंद्रयान 3, चंद्रयान 3 को क्यों लगेंगे इतने दिन, श्रीहरिकोटा, सतीश धवन स्पेस सेंटर, When will Chandrayaan 3 be able to land on the moon, why will Chandrayaan 3 take so many days, Sriharikota, Satish Dhawan Space Center, चंद्रयान 3, चंद्रयान 3 व्याख्याता, इसरो

ISRO Sriharikota Chandrayaan-3 Chandrayaan 3 Explainer Satish Dhawan Space Center
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें