Advertisment

Vikram Lander: क्या आप जानते हैं, चांद पर भी आता है भूकंप, विक्रम लैंडर ने दर्ज किया कंपन

भारत का चंदयान 3 चांद की सतह पर खोज कर रहा है, इसी दौरान चंदयान 3 के विक्रम लैंडर ने रिसर्च के दौरान चांद की सतह पर कंपन रिकॉड किया।

author-image
Bansal News
Vikram Lander: क्या आप जानते हैं, चांद पर भी आता है भूकंप, विक्रम लैंडर ने दर्ज किया कंपन

Vikram Lander: भारत का चंदयान 3 चांद की सतह पर खोज कर रहा है। चंदयान 3 के विक्रम लैंडर ने रिसर्च के दौरान चांद की सतह पर कंपन रिकॉड किया, जो लगभग पांच सेकेंड तक हुआ है। जिसके संबंध में इसरो ने जानकारी दी।

Advertisment

इसरो ने कहा है कि चंद्रमा पर इस प्राकृतिक घटना को रिकॉर्ड किया गया है। इस संबंध में प्रज्ञान रोवर समेत अन्‍य पेलोड ने भी डाटा भेजा है। साथ ही इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच की जा रही है।

26 अगस्त को दर्ज किया था कंपन

लैंडर में लगे ILSA ने 26 अगस्त 2023 को कंपन दर्ज किया था। फिलहाल ISRO चंद पर हुए इस कंपन के बारे में सर्च कर रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि चन्द्रमा की सतह पर उल्कापिंड से लेकर भूगर्भीय गतिविधियों के कारण ही कंपन हो सकता है।

इस घटनाक्रम से दुनिया भी अनजान

इसरो वैज्ञानिकों कहा कि विक्रम लैंडर से पता लगाया गया है कि यह पूरा घटनाक्रम चंद्रमा की सतह पर भूकंप की संभावना का संकेत देती है। हालांकि जांच से पहले कुछ कहपान जल्‍दबाजी हो सकती है। ILSA पेलोड ने जिस घटना को रिकॉर्ड किया वह प्राकृतिक लगती है। जिससे दुनिया भी अनजान है।

Advertisment

चंद्रयान 3 की कामयाबी

चंद्रयान 3 को चांद पर लैंड किए 10 दिन हो चुके हैं। इस दौरान चंद्रमा की सतह से कई अहम जानकारियां निकालकर सामने आई हैं। जिसमें सबसे अहम चंद्रमा की सतह पर तापमान के बारे में भेजी गई सूचना है।

अबतक क्या-क्या मिला?

इसरो ने एक ग्राफ के माध्यम से चंद्र की सतह पर मिले कुछ तत्वों के बारे में जानकारी दी है। जिसके अनुसार यहां सल्फर, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, समेत टाइटेनियम की मौजूदगी का पता लगा। साथ ही हाइड्रोजन के के बारें में जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: 

World Champion Neeraj Chopra: डायमंड लीग की भालाफेंक स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहें नीरज, जानिए खेल की बात

Advertisment

Raksha Bandhan Tv Celebration: इन कलाकारों ने रक्षा बंधन पर शेयर की बचपन की यादें, देखिए तस्वीरों में

New Delhi News: OCCRP की नई रिपोर्ट, अडाणी के बाद वेदांता पर लगाए ये आरोप

Commercial LPG Cylinder: आज 1 सितंबर से सस्ता हुआ कॉमर्शियल LPG सिलेंडर, जानिए शहरों में कितना हुआ दाम

Advertisment

MP Durga Mata Temple: ये हैं मप्र के चमत्‍कारी दुर्गा माता मंदिर, यहां देश भर से आते हैं श्रद्धालु

Chandrayaan 3, Earthquake on Moon, Vikram Lander, ISRO, Natural Phenomenon, चंदयान 3, चांद पर भूकंप, विक्रम लैंडर, इसरो, प्राकृतिक आपदा

ISRO इसरो Chandrayaan-3 Vikram Lander Earthquake on Moon Natural Phenomenon चंदयान 3 चांद पर भूकंप विक्रम लैंडर
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें