Advertisment

Chandrayaan-3 Update: यान का क्रायोजेनिक हिस्से ने पुन: वायुमंडल में किया प्रवेश, इसरो ने दी जानकारी

इसरो ने एक बयान में कहा, ‘‘संभावित प्रभाव बिंदु का अनुमान उत्तरी प्रशांत महासागर के ऊपर लगाया गया है।

author-image
Bansal News
Chandrayaan-3 Update: यान का क्रायोजेनिक हिस्से ने पुन: वायुमंडल में किया प्रवेश, इसरो ने दी जानकारी

बेंगलुरु। Chandrayaan-3  इस साल 14 जुलाई को चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करने वाले एलवीएम3 एम4 प्रक्षेपण यान का ‘क्रायोजेनिक’ ऊपरी हिस्सा बुधवार को पृथ्वी के वायुमंडल में अनियंत्रित रूप से पुनः प्रवेश कर गया।

Advertisment

इसरो ने दी जानकारी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यह जानकारी दी। इसरो ने एक बयान में कहा, ‘‘संभावित प्रभाव बिंदु का अनुमान उत्तरी प्रशांत महासागर के ऊपर लगाया गया है। अंतिम ‘ग्राउंड ट्रैक’ (किसी ग्रह की सतह पर किसी विमान या उपग्रह के प्रक्षेप पथ के ठीक नीचे का पथ) भारत के ऊपर से नहीं गुजरा।’’

प्रक्षेपण के 124 दिनों के भीतर हुआ प्रवेश

इसरो ने बताया कि यह ‘रॉकेट बॉडी’ एलवीएम-3 एम4 प्रक्षेपण यान का हिस्सा थी। यह अंतरराष्ट्रीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 42 मिनट के आसपास पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश कर गया। इसरो ने कहा कि रॉकेट बॉडी का पुन: प्रवेश इसके प्रक्षेपण के 124 दिनों के भीतर हुआ।

ये भी पढ़ें

World Cup 2023: हार से निराश पाक कप्तान बाबर आजम ने छोड़ी कप्तानी, अब ये दो क्रिकेटरों को मिली कमान

Advertisment

Reading Books: इस देश में सजा कम करवाने के लिए अपराधी पढ़ते हैं किताबें

Life Lesson For Youth: युवा अपने जीवन में भूल कर भी न करें ये गलतियां, भविष्य हो सकता है बर्बाद

World Cup 2023: सेमीफाइनल में भारत की शानदार जीत, चौथी बार खेलेगा वर्ल्ड कप फाइनल  

Advertisment

Chandrayaan-3 Update, ISRO, lvm3 m4 launch vehicle, Rocket Body

ISRO Chandrayaan-3 Update lvm3 m4 launch vehicle Rocket Body
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें