Advertisment

Delhi News: चंद्रावल जल शोधन संयंत्र फिर से शुरू, बाढ़ के वजह से तीन दिन से था बंद

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि चंद्रावल जल शोधन संयंत्र ने फिर से काम करना शुरू कर दिया है।

author-image
Bansal news
Arvind Kejriwal: भाजपा कचरे के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश न करे

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि चंद्रावल जल शोधन संयंत्र ने फिर से काम करना शुरू कर दिया है, जो बाढ़ आने के बाद से बंद था। यमुना नदी में जलस्तर में कमी आने के संकेत मिलने के बाद ओखला जल शोधन संयंत्र ने शुक्रवार को काम करना शुरू कर दिया था।

Advertisment

केजरीवाल ने किया ट्वीट 

केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘चंद्रावल जल शोधन संयंत्र ने भी फिर से काम करना शुरू कर दिया है।’’ अधिकारियों के अनुसार, यमुना का जलस्तर रविवार सुबह नौ बजे घटकर 205.98 मीटर पर आ गया। बृहस्पतिवार को यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर पर पहुंच गया था। पिछले दो दिन से हरियाणा के यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज से जल प्रवाह कम होने के कारण यमुना में जलस्तर में कमी आई है।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1680419869932793857?s=20

बहरहाल, यमुना का जलस्तर अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है। जल शोधन संयंत्रों में बाढ़ आने के कारण शहर में सामान्य जल आपूर्ति बाधित हो गई थी। जल आपूर्ति रविवार को सामान्य होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि वजीराबाद और चंद्रावल में जल शोधन संयंत्र रविवार से फिर से काम करना शुरू कर देंगे।

ये भी पढ़ें:

एमपी में ई बा: नेहा सिंह राठौर के ‘एमपी में का बा’ पर प्रदेश के युवा का मुंहतोड़ जवाब

Advertisment

Maharashtra Crime: भारत में बैठकर कनाडा के लोगों से करते थे ठगी, महाराष्ट्र पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

Bageshwar Baba Controversy: पंडित धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बोल, ‘महिलाओं को बताया ‘खाली प्लॉट’

OP Rajbhar Joins NDA: सपा को एक और बड़ा झटका, NDA में शामिल हुए ओपी राजभर

Advertisment

MP News: मध्‍य प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर यात्रियों का सामान लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Delhi News new-delhi-city-general yamuna water level Chandrawal water plant started
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें