Advertisment

Pawan Kalyan: गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद चंद्रबाबू नायडू की एसीबी कोर्ट में पेशी, हिरासत में लिए गए पवन कल्याण

विजयवाड़ा। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के कथित मामले में एक अदालत के समक्ष पेश किया गया।

author-image
Bansal news
Pawan Kalyan: गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद चंद्रबाबू नायडू की एसीबी कोर्ट में पेशी, हिरासत में लिए गए पवन कल्याण

विजयवाड़ा। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के कथित मामले में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद रविवार सुबह यहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया। उच्चतम न्यायालय के वकील सिद्धार्थ लूथरा और वकीलों का एक दल आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नायडू का प्रतिनिधित्व कर रहा है।

Advertisment

तेदेपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ता अदालत परिसर में एकत्र हुए। नायडू को शनिवार देर रात तीन बजकर 40 मिनट पर चिकित्सकीय जांच के लिए विजयवाड़ा के सरकारी जनरल अस्पताल ले जाया गया था।

10 घंटे तक  की गई थी पूछताछ

इससे पहले, उनसे यहां कुंचनपल्ली स्थित सीआईडी के विशेष जांच दल (एसआईटी) कार्यालय में लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की गई। अस्पताल में करीब 50 मिनट तक हुई चिकित्सकीय जांच के बाद नायडू को वापस एसआईटी कार्यालय ले जाया गया था, जबकि ऐसी संभावना थी कि उन्हें सीधे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगाा।

तेदेपा प्रवक्ता पट्टाभि राम कोमारेड्डी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि पार्टी प्रमुख के बेटे नारा लोकेश, उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी और अन्य लोग एसीबी अदालत में इंतजार कर रहे थे। कोमारेड्डी ने कहा, ‘‘हमने सोचा था कि उन्हें (नायडू को) अदालत ले जाया जाएगा, लेकिन वे उन्हें वापस एसआईटी कार्यालय ले गए।

Advertisment

घोटाले से राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपये का नुकसान 

लोकेश और भुवनेश्वरी अदालत में इंतजार कर रहे थे, लेकिन अचानक काफिला एसआईटी कार्यालय की तरफ मुड़ गया।’’ अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के दल ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को शनिवार सुबह करीब छह बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित आर के फंक्शन हॉल के बाहर से गिरफ्तार किया था।

नायडू को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह सभी सुविधाओं से लैस अपनी बस में सो रहे थे। आंध्र प्रदेश पुलिस ने कथित कौशल विकास निगम घोटाले में नायडू को शनिवार को ‘मुख्य षड्यंत्रकारी’ बताया था। ऐसा आरोप है कि इस कथित घोटाले से राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। तेदेपा ने नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को पूरे आंध्र प्रदेश में सामूहिक भूख हड़ताल करने का फैसला किया है।

आंध्र प्रदेश पुलिस ने पवन कल्याण को एहतियातन हिरासत में लिया

जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण और उसके वरिष्ठ नेता नादेंडला मनोहर को एनटीआर जिले में एहतियातन हिरासत में ले लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कल्याण और मनोहर को विजयवाड़ा ले जाया जा रहा है तथा उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Advertisment

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को शनिवार सुबह नांदयाल से गिरफ्तार किया गया था। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) दल ने नायडू को कथित कौशल विकास निगम घोटाला मामले में शनिवार सुबह करीब छह बजे नांदयाल के ज्ञानपुरम स्थित आर के फंक्शन हॉल के बाहर से गिरफ्तार किया था, जहां उनकी बस खड़ी थी। कल्याण ने नायडू की गिरफ्तारी की निंदा की थी और पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थन में विजयवाड़ा जाने की कोशिश की थी।

ये भी पढ़ें:

Aditya L1 Mission: सूर्ययान को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, जानें कितना करीब पहुंचा आदित्य-एल1

Weather Update Today: उत्‍तराखंड-मध्‍य प्रदेश-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Advertisment

Ghaziabad News: यति नरसिंहानंद पर एक और मामला दर्ज, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पर की थी विवादित टिप्पणी

G20 Summit 2023 Updates: G20 Summit का आज दूसरा दिन, जानें आज क्या होगा खास?

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने आधी रात को बड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर

आंध्र प्रदेश चंद्रबाबू नायडू टीडीपी प्रमुख
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें