Advertisment

Chandra Grahan 2023: इस बार मेष राशि में लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, रहना होगा सावधान! जानें स्पर्श, सूतक और मोक्ष काल

Chandra Grahan 2023: इस बार मेष राशि पर लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, रहना होगा सावधान! जानें स्पर्श, सूतक और मोक्ष काल

author-image
Preeti Dwivedi
Chandra Grahan 2023: इस बार मेष राशि में लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, रहना होगा सावधान! जानें स्पर्श, सूतक और मोक्ष काल

Chandra Grahan 2023: इस साल शरद पूर्णिमा के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण पड़ने जा रहा है। इस दिन एक तरफ महिलाएं व्रत रखेंगी तो दूसरी ओर ग्रहण भी लगेगा। इस बार ग्रहण मेष राशि पर लगेगा। ऐसे में चलिए जानते हैं पंडित राम गोविंद शास्त्री से कि इस साल लगने वाला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) का स्पर्श, सूतक और मोक्ष काल क्या है। साथ ही जानेंगे क्या ये भारत में दिखाई देगा या नहीं।

Advertisment

इतने बजे से लगेगा ग्रहण

इस साल 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2023) के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार ये 28 अक्टूबर की रात में 1:04 मिनट पर स्पर्श करेगा, 1:43 पर मध्य में जाएगा फिर 2:23 पर मोक्ष हो जाएगा। इसके पहले आपको बता दे इसके पहले ही 28 अक्टूबर की शाम को 4:4 बजे इसका सूतक काल शुरू हो जाएगा। इस बार चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। यानि भारत में मान्य रहेगा।

इन राशियों को रहना होगा सावधान

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार चूंकि ये चंद्र ग्रहण मेष राशि पर लगने जा रहा है इसलिए इससे सबसे ज्यादा मेष राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

चंद्र ग्रहण किसके लिए होगा शुभ

चंद्र ग्रहण के असर के कुछ राशियों को शुभ फल मिलेगा। जिसमें मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि शामिल है। इस दौरान इनके काम बनेंगे। हर काम में सफलता मिल सकती है।

Advertisment

चंद्र ग्रहण किसके लिए होगा अशुभ

ज्योतिषियों की मानें तो मेष, वृष, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर, मीन राशि के जातकों को ग्रहण के दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है। ग्रहण काल के दौरान इन्हें बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण के स्पर्श काल से मोक्ष होने तक इन्हें ग्रहण के दर्शन नहीं करना चाहिए।

Chandra Grahan 2023, Chandra Grahan 2023 in hindi, news in hindi, astrology, jyotish, चंद्र ग्रहण 2023,  bansal news

Bansal News Astrology news in hindi jyotish chandra grahan 2023 Chandra Grahan 2023 in Hindi चंद्र ग्रहण 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें