Advertisment

Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, क्या होगा आप पर असर

Chandra Grahan 2023 Time आज वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण है। हालांकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। पर आपको बता दें इस ग्रहण का कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा।  बता दें ये पूर्ण नहीं बल्कि उपछाया चंद्र ग्रहण होगा।

author-image
Preeti Dwivedi
Chandra Grahan 2023: इस बार मेष राशि में लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, रहना होगा सावधान! जानें स्पर्श, सूतक और मोक्ष काल

नई दिल्ली। Chandra Grahan 2023 Time आज वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण है। हालांकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। पर आपको बता दें इस ग्रहण का कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा।  बता दें ये पूर्ण नहीं बल्कि उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य ग्रहण की तरह ये भी भारत में नहीं दिखाई देगा।

Advertisment

Panchak 2023: मई में इस दिन से लगेंगे चोर पंचक, जानें क्या होते हैं

इस साल कुल 4 ग्रहण —Chandra Grahan 2023 Time
ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार साल 2023 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे। जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल है। साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लग चुका है। जो भारत में नहीं दिखाई दिया था। लेकिन अब पहले सूर्य ग्रहण के बाद 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। सबसे खास बात ये है कि इस बार का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा को लगेगा।

चंद्र ग्रहण का धार्मिक पक्ष — Chandra Grahan 2023 Time
आपको बता दें वैसे तो चंद्र ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन पौराणिक मान्यता की बात करें तो पूर्णिमा की रात जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं तो उस स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं। वहीं दूसरी ओर चंद्र ग्रहण के सूतक काल की बात करें तो ग्रहण के कुछ घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। हालांकि ज्योतिष के नजरिए से इसे शुभ नहीं माना जाता है।

Panchak 2023: मई में इस दिन से लगेंगे चोर पंचक, जानें क्या होते हैं

कब लगेगा चंद्र ग्रहण — Chandra Grahan 2023 Time 
आपको बता दें हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण अगले महीने की 5 तारीख यानि 5 मई 2023 दिन शुक्रवार को लगेगा। ये चंद्र ग्रहण रात 8:45 से शुरू होगा जो देर रात 1 बजे समाप्त होगा।

Advertisment

चंद्र ग्रहण 2023 का सूतक काल
आपको बता दें सूर्य ग्रहण की तरह ही चंद्र ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा। यानि इसके सूतक काल का असर भारत में नहीं दिखाई देगा। हालांकि चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, लेकिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

इस स्थिति को कहते हैं सूर्य ग्रहण — Chandra Grahan 2023 Date
वैज्ञानिक दृष्टि की बात करें तो पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाती है और चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इस पूरी प्रक्रिया में एक समय ऐसा आता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य एक ही सीध यानि एक लाइन में आ जाते हैं। इस दौरान सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है, लेकिन चंद्रमा तक ये नहीं पहुंच पाता है। इसी खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

Vivah Muhurat May-June 2023: मई में इस दिन से शुरू हो रहे हैं विवाह, नोट कर लें मई-जून के पूरे विवाह मुहूर्त

Advertisment

चंद्र ग्रहण के प्रकार —
1

उपच्छाया चंद्रग्रहण (penumbral lunar eclipse)
ज्योतिष के अनुसार उपच्छाया चंद्रग्रहण वह ग्रहण होता है जो पृथ्वी की छाया वाला माना जाता है। यानि जब ग्रहण में चंद्रमा के आकार पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ता है। बस फर्क इतना होता है कि इसमें चांद की रोशनी में हल्का सा धुंधलापन आ जाता है, जिसमें ग्रहण को पहचानना भी आसान नहीं होता है।

2

आंशिक चंद्रग्रहण (partial lunar eclipse)
ज्योतिष के अनुसार आंशिक चंद्र ग्रहण वह स्थिति होती है जब सूरज और चांद के बीच पृथ्वी पूरी तरह न आकर केवल इसकी छाया ही चंद्रमा पर पड़ती है। आपको बता दें इस ग्रहण की खास बात ये होती है कि ये भी ज्यादा समय के लिए नहीं पड़ता है। इस ग्रहण काल में सूतक के सारे नियमों का पालन करना पड़ता है।

Tulsi: तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये पौधे, बढ़ सकती हैं परेशानियां

3

पूर्ण चंद्रग्रहण (total lunar eclipse) —
पूर्ण चंद्र ग्रहण में सूतक काल माना जाता है। इस ग्रहण काल की खास बात ये होती है कि इसमें ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। इस ग्रहण में पूरी तरह से चांद और सूरज के बीच पृथ्वी आती है। जिसमें पृथ्वी चांद को पूरी तरह से ढक लेती है। इस ग्रहण में चांद का रंग भी बदलकर लाल हो जाता है और इस पर धब्बे भी दिखाई देते हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो पूर्ण चंद्र ग्रहण सबसे प्रभावशाली माना जाता है। इतना ही नहीं ये विभिन्न राशि के जातकों पर भी सीधा प्रभाव डालते हैं।

Advertisment

Vastu Tips: घर में जल की व्यवस्था कैसी होनी चाहिए, क्या कहता है वास्तु का नियम?

राशियों पर असर —

सिंह राशि —
सिंह राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण सकारात्मक परिणाम देगा। इस दौरान इनके सभी कार्य पूरे होंगे। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। इस दौरान लाभ होगा।
संपत्ति के मामले में कोर्ट कचहरी में बड़ी राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं।

मकर राशि —
मकर राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण समाज में मान सम्मान दिलाएगा। अगर नौकरी में हैं तो हो सकता है इस दौरान आपको प्रमोशन मिल जाए। कैरिएर में आपके उछाल आएगा। लोगों द्वारा आपकी मेहनत और टेलेंट को पहचाना जाएगा।

मि​थुन राशि —
मिथुन राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग बनते दिख रहे हैं। आपको माता का स​हयोग भी मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आपको वेतन वृद्धि में भी लाभ मिलेगा।

Chandra Grahan 2023 Date

Astrology Religion chandra grahan 2023 Chandra Grahan 2023 Date Chandra Grahan 2023 Time
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें