Advertisment

Chandra Grahan 2022: चंद्रग्रहण से पहले जाने कुछ रोचक तथ्य, एक साल में सात तक हो सकते हैं ग्रहण - सारिका घारू

author-image
Bansal News
Chandra Grahan 2022: चंद्रग्रहण से पहले जाने कुछ रोचक तथ्य, एक साल में सात तक हो सकते हैं ग्रहण - सारिका घारू

भोपाल। मंगलवार को उदित होते चंद्रमा के साथ आंशिक ग्रहण को देखा जा सकेगा। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने ग्रहण के खगोलविज्ञान को गीतों के माध्यम से रूचिकर तरीके से समझाया।

Advertisment

सारिका ने बताया कि पूर्वी आकाश में लालिमा के साथ ग्रहण की स्थिति में उदित होकर चन्द्रमा शाम 6 बजकर 19 पर आंशिक ग्रहण की स्थिति से बाहर आ जायेगा। ग्रहण के साथ उदित होते चंन्द्रमा की दूरी 3 लाख 90 हजार किमी से कुछ अधिक होगी। इसके बाद उपछाया ग्रहण आरंभ होगा यह उपछाया ग्रहण 7 बजकर 26 मिनिट पर समाप्त हो जायेगा।

publive-image

सारिका ने बताया कि पांच हजार वर्ष की अवधि में 7718 आंशिक एवं पूर्ण चंद्रग्रहण की घटना की गणना की गई है। इस तरह प्रत्येक वर्ष औसतन 1.5 चंद्रग्रहण की घटना होती है। चंद्रग्रहण की घटना पूर्णिमा को ही होती है । पूर्णिमा का संबंध आमतौर पर किसी जयंती या पर्व से जुड़ा होता है। इसलिये साल में कोई दो पर्व पर चंद्रग्रहण आ जाता है।

publive-image

सारिका ने बताया कि अगर सूर्य और चंद्रग्रहण को मिलाकर देखा जाये तो एक कैेलेन्डर वर्ष में न्यूनतम चार ग्रहण होते हैं। कुछ वर्षो जैसे 2013, 2018 एवं 2019 में पांच ग्रहण हुये। 2011 एवं 2020 में छः ग्रहण हुये तो 1982 के बाद आगामी 2038 को एक ही साल में सात ग्रहण की घटना होगी।

Advertisment

इस चंद्रग्रहण के बाद अगले साल 2023 में भारत में चंद्रग्रहण की दो घटनायें होंगी जिनमें 5 मई को उपछायाग्रहण तथा 28 अक्टूबर को आंशिक चंद्रग्रहण की घटना होगी।

                                                                                                        - सारिका घारू @GharuSarika

Chandra Grahan chandra grahan kab hai chandra grahan kab lagega chandra grahan 2022 Chandra Grahan 2022 Date 8 november 2022 chandra grahan 8 november 2022 chandra grahan time 8 november chandra grahan 8 november chandra grahan 2022 chandra grahan 2022 in india chandra grahan 2022 in india date and time chandra grahan 2022 time chandra grahan 8 november 2022 2022 chandra grahan 8 november 2022 chandra grahan timing chandra grahan 2022 odia
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें