Advertisment

Chandra Grahan 2022 Sutak kaal Time : चंद्र ग्रहण आज, 8:9 मिनट से लगा सूतक, इन चीजों में तुलसी डालने से नहीं होगा ग्रहण का दोष

author-image
Preeti Dwivedi
Chandra Grahan 2021 : शुरु हुआ साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,  ग्रहण की खास बातें, क्या कहता है आपके लिए ये ग्रहण

नई दिल्ली। आज साल का आखिरी चंद्र Chandra Grahan 2022 है। इसकी शुरूआत हो चुकी है। Chandra Grahan 2022 Sutak kaal Time जी हां आज 8 नवंबर यानि मंगलवार को अभी 8:9 मिनट से ग्रहण का सूतक काल शुरू हो गया है। ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार इस बार का चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगा है। जिसका असर इस राशि पर सीधे तौर पर दिखाई देगा। चलिए जानते हैं कि इसका स्पर्श, मध्य और मोक्ष काल क्या है। साथ ही जानेंगे कि इसका सूतक काल कब से लग रहा है।

Advertisment

इन राशियों को रहना होगा सावधान— 
ज्योतिषाचार्य की मानें तो इस चंद्र ग्रहण के दौरान वृष, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर मीन राशियों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। इन राशि के जातकों को ग्रहण काल के दौरान घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जाती है। इसके लिए जरूरी है कि आप घर पर रहकर भगवान का जाप करें। ग्रहण काल के दौरान जाप करने से विशेष लाभ होता है। अन्य राशियों की बात करें तो इससे मि​थुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों ​को लाभ मिलेगा।

क्या है चंद्र ग्रहण का समय —

सूतक सुबह — 8:9 मिनट
स्पर्श शाम — 5:9 मिनट
मध्य शाम — 5:12 मिनट
मोक्ष शाम — 6:19 मिनट

कहां—कहां दिखेगा —
ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार चंद्र ग्रहण पूरे उत्तरी, दक्षिणी भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, मध्य भारत सहित पूरे देश में दिखाई देगा। इस दौरान गर्भवती म​हिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

Advertisment

क्‍या करें – Surya krahan me kya karna chahiye

  • ग्रहण के नकारात्मक असर से बचने के लिए भोजन.पानीए दूध और अन्य खाने के सामान में तुलसी की पत्ती डालें। ताकि ग्रहण के बाद उनका सेवन किया जा सके।
  • घर के मंदिर को ढंक दें। साथ ही इस दौरान मंदिरों के पट बंद रखें।
  • ग्रहण के दौरान ज्‍यादा से ज्‍यादा समय भगवान की आराधना में बिताएं।
  • ग्रहण के बाद स्‍नान करके दान जरूर करें। खासतौर पर सफाई कर्मचारियों को दान करना बहुत अच्‍छा माना जाता है।
  • ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के पहले खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालने से खाने की चीजों में ग्रहण का दोष यानि असर नहीं होता है।

ग्रहण के दौरान न करें यह काम – grahan me kya nahi karna chahiye

चूंकि ग्रहण के दौरान नकारात्‍मक ऊर्जा बढ़ जाती है इसलिए इस समय कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहण के दौरान सुई में धागा डालने की मनाही की गई है।
सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन पकाने और खाने की मनाही है। साथ ही इस दौरान काटने—छीलने का काम भी न करें।
गर्भवती महिलाएं इस दौरान चाकू—कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्‍तेमाल न करें। न ही ये चीजें हाथ में लें।
ग्रहण काल के दौरान यात्रा करने से बचें।

आपके शहर में चंद्र ग्रहण का समय

शहरकब से शुरूशहरकब से शुरू
दिल्ली5.28नोएडा5.30
अमृतसर5.32लखनऊ5.16
भोपाल5.36लुधियाना5.34
जयपुर5.37शिमला5.20
मुंबई6.01कोलकाता4.52
रायपुर5.21पटना5.00
इंदौर5.43देहरादून5.22
उदयपुर5.49गांधीनगर5.55
Advertisment

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानाकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

"articleSection":"Google Trending News chandra grahan 2022 Lunar Eclipse Google Trending News Chandra Grahan 2022 Date Chandra Grahan 2022 Sutak Chandra Grahan November 2022 lunar eclipse effect Chandra Grahan 2022 Sutak kaal Time
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें