Mp Weather: प्रदेश के पांच जिलों में बारिश के आसार, कोल्ड एंड कफ के मरीजों के लिए मुसीबत

Mp Weather: प्रदेश के पांच जिलों में बारिश के आसार, कोल्ड एंड कफ के मरीजों के लिए मुसीबत

PC- twitter-@viaEyes

भोपाल। प्रदेश के पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवाएं प्रदेश की तरफ बढ़ रही हैं। इन हवाओं के कारण प्रदेश में तापमान में गिरावट के साथ बारिश भी देखने को मिल सकती है। मौसम बदलाव के इस दौर में कोल्ड एंड कफ के मरीजों को सावधान रहने की जरूरत है। बारिश के कारण तापमान में तेजी से गिरावट देखी जाएगी। इस कारण मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

तीन दिन तक बादल रहने का अनुमान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 16 फरवरी से 19 फरवरी तक प्रदेश के पांच जिलों में बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे इस वेदर सिस्टम के कारण यहां से आने वाली हवाएं अपने साथ नमी लेकर आएंगी। इससे उत्तर भारत में बादल छाएंगे। 17 फरवरी से 19 फरवरी के बीच मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में सबसे ज्यादा असर भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर जिले में देखने को मिल सकता है।

20 फरवरी से तापमान में गिरावट दर्ज करने के भी आसार लगाए जा रहे हैं। सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि प्रदेश मे पिछले कुछ दिनों से ठंड पूरी तरह से गायब है। अब एक बार फिर बारिश की संभावना के बाद तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password