Advertisment

Chanakya Quote: संकट के समय काम आएंगी चाणक्य की ये 3 बातें, हमेशा रखें याद

चाणक्य कहते हैं मुश्किल समय में ज्यादातर लोगों का विवेक काम नहीं करता है। इसी कारण व्यक्ति को जान-माल की हानि का सामना करना पड़ता है।

author-image
Bansal news
Chanakya Quote: संकट के समय काम आएंगी चाणक्य की ये 3  बातें, हमेशा रखें याद

Chanakya Quote: चाणक्य कहते हैं व्यक्ति जैसा कर्म करता है, वैसा ही उसको फल भोगना पड़ता है। इसलिए हर व्यक्ति को सही कर्म करने और धर्म के मार्ग पर चलने की सलाह दी जाती है।

Advertisment

अक्सर संकटकालीन परिस्थिति सामने आ जाती है। जिस समय व्यक्ति खुद बेबस और लाचार समझता है। हालांकि कुछ लोग मुश्किल समय का धैर्य के साथ मुकाबला कर लेते हैं तो वहीं कुछ घबरा जाते हैं। मुश्किल समय में ज्यादातर लोगों का विवेक काम नहीं करता है। इसी कारण व्यक्ति को जान-माल की हानि का सामना करना पड़ता है।

लेकिन मुश्किल समय में चाणक्य की इन 3 बातों का हमेशा ध्यान रखें। तो आइये जानते हैं चाणक्य की बताई तीन रणनीतियों के बारे में -

धैर्य बनाएं रखें

चाणक्य नीति के अनुसार मनुष्य को विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।किसी भी स्थिति में धैर्य नहीं खोना चाहिए। ऐसा करने से आपका मन अशांत हो सकता है, आप व्याकुल हो सकते हैं।

Advertisment

इसलिए चाणक्य का मानना है कि परिस्थिति चाहे जैसी भी हो धैर्य न खोएं। अगर आप सकारत्मक सोच रखते हैं तो ऐसा करते हैं तो परिस्थिति चाहे जैसी भी आधी लड़ाई आप बिना लड़े ही जीत जाएंगे।

रणनीति तैयार करें

चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को संकट से बाहर निकलने के लिए ठोस और सफल रणनीति की आवश्यकता होती है। जब व्यक्ति संकट के समय उससे बाहर निकलने की रणनीति बना लेता है तो वह चरणबद्ध तरीके से कार्य करता है और अंत में विजय पाता है।

पहले से सतर्क रहें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मुसीबत के समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि संकट काल में व्यक्ति के पास सीमित अवसर होते हैं और चुनौतियां बड़ी होती हैं।

Advertisment

ऐसे में जरा सी चूक बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए पहले से सावधान रहना बहुत ही जरूरी है।

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: बस्तर पुलिस का सार्थक प्रयास, शहीदों की याद में बनाया अमर वाटिका परिसर

Wanindu Hasaranga: 26 वर्षीय ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने संन्यास की घोषणा की, जाने क्या हुई बात

Advertisment

Elvish BB Winner: एल्विश यादव बने बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर, पहली बार वाइल्ड कार्ड एंट्री कंटेस्टेंट ने जीती ट्रॉफी

Success Story: फेरीवाले के बेटे ने पास की आईआईटी परीक्षा, जानिए क्यों नहीं लिया एडमिशन

Star Gymnast Dipa Karmakar: स्टार जिम्नास्ट दीपा कर्माकर को एशियाई खेलों से किया बाहर, जाने क्या रही वजह

Chanakya Quote, Chanakya Niti, Chanakya Thought,  Acharya Chanakya Quote, चाणक्य नीति

chanakya niti चाणक्य नीति Chanakya Thought Acharya Chanakya Quote Chanakya Quote
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें