Advertisment

Chanakya Niti: मनुष्य का सबसे बड़ा पाप कौन सा है, जिसकी नहीं मिलती कभी माफी

author-image
Preeti Dwivedi
Chanakya Niti: मनुष्य का सबसे बड़ा पाप कौन सा है, जिसकी नहीं मिलती कभी माफी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को सबसे बड़ा रणनीतिकार माना गया है। तो वहीं उनके उपदेश लोग जीवन में आत्मसात करते हैं। चाणक्य नीति में माता-पिता और संतान के रिश्तो को लेकर कुछ बातें कही गईं हैं। कुछ इसी रिश्ते पर चाणक्य ने एक सवाल का जबाव दिया है।

Advertisment

यदि आपके मन में भी ये सवाल आता है कि मनुष्य का सबसे बड़ा पाप कौन सा है, तो चलिए चाणक्य के अनुसार आज हम आपको बताते हैं कि दुनिया में ऐसा कौन सा पाप है जिसकी कभी माफी भी नहीं मिलती है। इसे लेकर चाणक्य नीति क्या कहती है।

मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा पाप -  Biggest Sin of Man

मनुष्य के सबसे बड़े पाप को लेकर चाणक्य नीति (Chanakya Niti) कहती है कि एक मनुष्य हथियार से ज्यादा अपने शब्दों से दूसरों का घायल कर सकता है। कड़वे बोल दुनिया में एक ऐसी चीज है जो बिना हाथ लगाए दूसरों पर वार कर सकते है।

आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya)  द्वारा एक कथन में कहा गया है कि जो व्यक्ति माता-पिता के लिए अपनी जुबान की ताकत का इस्तेमाल करता है, उससे बड़ा पाप जीवन में कोई नहीं। इस कथन का अर्थ है माता पिता के लिए अपशब्द बोलने वाला इंसान महापापी कहलाता है।

Advertisment

इस गलती की नहीं मिलती माफी

हमारे हिन्दू धर्म में माता-पिता को ईश्वर के समान माना गया है। सभी माता-पिता अपने बच्चों की खुशी के लिए पूरी जिंदगी झोंक देते हैं। अपने जीवन का हर पल कड़ी मेहनत कर उनके जीवन को सुख-सुविधाओं भरा बनाने के लिए समर्पित कर देते हैं। पर संतान की ये एक गलती या​ कहें पाप माता-पिता को जिंदगी भर का दुख देता है।

चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार जिस तरह तीर से निकला बाण कभी वापस नहीं लौटता। उसी प्रकार जुबान से निकले शब्द कभी वापस नहीं लिए जा सकते। अक्सर लोग गुस्से में आकर माता-पिता को भी कड़वे शब्द बोल देते हैं।

पर जब गुस्सा शांत होता है तो व्यक्ति के पास पछतावे के अलावा कुछ नहीं रह जाता। इसलिए आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना आना चाहिए। साथ ही याद रखना चाहिए कि हमारी जुबान से निकला गलत शब्द माता-पिता के दिल को किसी भी प्रकार की ठेस न पहुंचाए।

Advertisment

अगर माता-पिता माफ भी कर दें, तो भी भगवान इस गलती को कभी माफ नहीं करता।

यह भी पढ़ें: 

Shukra Gochar 2023: सूर्य के क्षेत्र में शुक्र का प्रवेश, किसे लाभ, किसके लिए कष्टकारी, पढ़ें

Toilet Vastu Tips: वास्तु के अनुसार टॉयलेट सीट पर बैठने के बाद किस दिशा में होना चाहिए आपका फेस

Chanakya Niti: मुसीबत में न डाल दे इन लोगों का साथ, क्या कहती है चाणक्य नीति

Advertisment

Chanakya Niti: जीवन में सफल होना है तो हर व्यक्ति को चाणक्य की ये बाते जाननी चाहिए

Dangerous dosh in Kundali : कुंडली के 5 सबसे खतरनाक दोष! जो देते हैं बुरे समय के संकेत, जानें उपाय

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

biggest sin of man, World biggest sin, Acharya Chanakya, Chanakya Niti, dunia ka subse bada paap kya hai,आचार्य चाणक्य, चाणक्य नीति

acharya chanakya chanakya niti आचार्य चाणक्य चाणक्य नीति biggest sin of man dunia ka subse bada paap kya hai World biggest sin
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें