Advertisment

Chanakya Niti: खुशकिस्मत होते हैं वो माता-पिता जहां होते हैं ऐसे संतान, परिवार में होती हैं खुशियां

चाणक्य के अनुसार जिनके परिवार में ऐसी गुणी संतान होती है वे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसा परिवार सुखों से परिपूर्ण रहता है।

author-image
Bansal news
Chanakya Niti: खुशकिस्मत होते हैं वो माता-पिता जहां होते हैं ऐसे संतान, परिवार में होती हैं खुशियां

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन के पहलुओं को गहराई से साझा किया है। उन्होंने अपनी नीतियों में गुणी संतान के बारे में विस्तार से जिक्र किया है।

Advertisment

चाणक्य के अनुसार जिनके परिवार में ऐसी गुणी संतान होती है वे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसा परिवार सुखों से परिपूर्ण रहता है। चलिए जानते हैं किस तरह के संतान पूरे कुल का नाम रोशन करते हैं.

ज्ञानी संतान

आचार्य चाणक्य का कहना है कि ज्ञान से हर प्रकार की दुःख अन्धकार को दूर किया जा सकता है। ऐसे में अगरजिस परिवार में ज्ञानी बच्चे होते हैं

वो अपनी मेहनत और ज्ञान के दम पर जीवन में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।

गंभीर संतान

चाणक्य के अनुसार ऐसी संतान जो ज्ञान को हासिल करने के लिए हमेशा गंभीर रहते हैं उनपर मां सरस्वती और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

Advertisment

ऐसे बच्चे अच्छी शिक्षा के दम पर अपने परिवार को गौरवान्वित करते हैं। ऐसी संतानों पर जो पढ़-लिखकर जीवन में अच्छे मुकाम हासिल करते हैं उनके माता पिता को अपनी परवरिश पर नाज होता है।

आज्ञाकारी संतान

चाणक्य का मानना है कि एक अच्छी और संस्कारी संतान से न सिर्फ माता-पिता बल्कि पूरे परिवार के लोगों का जीवन सफल हो जाता है। ऐसी संतान माता-पिता के साथ पूरे कुल का नाम रोशन करते हैं।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिनकी संतान आज्ञाकारी और संस्कारी होती है वे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं।

Advertisment

संस्कारवान संतान

ऐसी संतान जो हमेशा माता पिता, गुरु और बड़ों का आदर करें, महिलाओं का सम्मान करे, जिसे अच्छे-बुरे कार्यों में फर्क समझ आता हो ऐसी संतान हमेशा कुल का नाम रोशन करती है।

ऐसे लोग न सिर्फ बुलंदियों को छूते हैं बल्कि समाज में भी खूब सम्मान प्राप्त करते हैं।

ये भी पढ़ें:

Weekly Lucky Date 21-27 August: मिथुन, कर्क, धनु, मीन राशि के जातकों के लिए 26 और 27 अगस्त है लकी, चेक करें आपकी शुभ-अशुभ तारीख

Advertisment

MP News: गेहूं खरीदी केंद्र में 56 लाख का घोटाला, स्वसहायता समूह की 14 महिलाओं पर मामला दर्ज

Chhattisgarh News: आज रायपुर आएंगे सीएम अरविंद केजरीवाल, कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित

CAG Report: कैग की रिपोर्ट को लेकर आप विधायकों ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

X.com New Update: एक्स के मालिक एलन मस्क ने उठाया बड़ा कदम, फॉलोवर्स को नहीं कर पाएंगे ‘ब्लॉक

Chanakya Niti, Acharya Chanakya Quote, Chanakya Thought, चाणक्य नीति

chanakya niti चाणक्य नीति Chanakya Thought Acharya Chanakya Quote
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें